{"_id":"65a5f8308126f5741a064bd8","slug":"cm-yogi-will-come-to-take-stock-of-the-preparations-for-pm-modi-rally-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Rally: तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम योगी, रोड-शो पर हुई चर्चा, 38 जिलों आएगी भीड़, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Rally: तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम योगी, रोड-शो पर हुई चर्चा, 38 जिलों आएगी भीड़, तैयारी शुरू
Tue, 16 Jan 2024 09:00 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Jan 2024 09:00 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी के 25 जनवरी को प्रस्तावित रैली को देखते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के इसी सप्ताह तैयारियों का जायजा लेने आ सकते हैं। अलीगढ़ में 38 जिलों से जनता आएगी। कार्यक्रम स्थल निर्धारण पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी की 25 जनवरी प्रस्तावित रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया। मगर भाजपा संगठन व प्रशासन ने काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में इस सप्ताह में किसी भी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने आ सकते हैं। वहीं भाजपा संगठन चुनाव से ऐन पहले पीएम के दौरे में रोड शो शामिल कराने की चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी अलीगढ़ में 25 जनवरी को यूपी के 38 जिलों की रैली को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा के दृष्टिगत इस रैली में ब्रजप्रांत व पश्चिमी प्रांत के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जो जिले इस रैली में शामिल होने हैं, उनमें अलीगढ़, आगरा, बरेली मंडल के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि जनपद शामिल हैं। 25 को पीएम मोदी के कार्यक्रम का प्रभारी आगरा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को बनाया गया है। वह 16 जनवरी को अलीगढ़ आएंगे। पूर्व में भी आगरा उत्तर से विधायक को पीएम, सीएम की रैलियों का प्रभारी बनाया जा चुका है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था बैठक सर्किट हाउस में 11 बजे से होनी है।
विज्ञापन
बैठक में ब्रजप्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, रैली प्रभारी आगरा उत्तर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। उनकी बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी तैयारियों को अंतिम रूप देने को आ सकते हैं। इस दौरान रोड शो को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई संभावना दूर9दूर तक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन