फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Lok Sabha Election: CM Yogi Public Meeting BJP Rally In Gabhana Aligarh News in Hindi

Rally in Aligarh: सीएम योगी ने विपक्ष पर पर ली चुटकी, बोले- उन्हें तो प्रत्याशी नहीं मिल रहे, बार-बार बदल रहे

Fri, 05 Apr 2024 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 05:07 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अलीगढ़ में कस्बा गभाना की तहसील के सामने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि विपक्ष को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे, बार-बार बदले जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election: CM Yogi Public Meeting BJP Rally In Gabhana Aligarh News in Hindi
गभाना में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में कस्बा गभाना की तहसील के सामने जनासभा स्थल प यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ में मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद प्रत्याशी सतीश गौतम, हाथरस सांसद प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, रिषी पाल सिंह, विधायक, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि मंच पर नजर आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के संबोधन को शुरू किया। जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्ष के मोदी कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए 18वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी में सब जुट गए हैं। यह पहला चुनाव होगा, जिसमें कयास लगाने की जरूरत नहीं, पहले से ही परिणाम तय है कि तीसरी बार मोदी सरकार। कोई हमारे साथ दो कदम चला है, हम कृतज्ञता प्रकट करने के लिए चार कदम चले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। गाजियाबाद से अलीगढ़ का सिक्स लैन मार्ग के बारे में आज से 10 साल पहले कोई सोच नहीं सकता था, पर अब यह हकीकत है। आज यूपी दंगा और कर्फयू से मुक्त है। कांवड़ यात्रा भी धूम धड़ाके से निकल रही है। उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है। कही रामोत्सव, रंगोत्सव, देव दीपावती, दीपोत्सव, कृष्ण उत्सव है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, अटल आवासीय विद्यालय के बारे में भी कोई नहीं सोचता था, जो अब है। हमने बरसाना और वृंदावन की होली को वर्ल्ड क्लास बना दिया। 500 वर्षों के बाद रामलला ने भी अयोध्या में होली खेली है।

मंच
उन्होंने कहा कि हम राम को ही लाते नहीं हैं, जो बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। एक वोट गलत लोगों को जाता था, तो गुंडागर्दी, अराजकता फैलती थी। एक वोट मोदी को दिया, तो उनकी गारंटी आपका भविष्य बना रही है। गन्रा बोना शुरू करो, चीनी मिल भी हम ही लेकर आ रहे हैं। भारत विकसित तब होगा, जब यूपी विकसित होगा, यूपी तब विकसित होगा, जब अलीगढ़ विकसित होगा। विकसित तब होगा, जब महालक्ष्मी का कमल यहां खिलेगा। 

उन्होंने कहा कि मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए। सतीश गौतम बनकर गठबंधन पार्टियों के प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाओ। विपक्ष को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे, बार-बार बदले जा रहे हैं। 19 दिन के अंदर मोदी के प्रति कृतज्ञता के लिए काम करें। सतीश गौतम को पिछले दो बार की बढ़त को संयुक्त कर जिताएं। सब की आवाज हाथरस तक पहुंचनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed