फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath came to the scheduled class conference

योगी का राधे-राधे: अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में आए सीएम, अमृत कलश में डाली मिट्टी, पात्रों को किया लाभान्वित

Thu, 19 Oct 2023 09:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 09:12 PM IST
सार

सीएम योगी ने भारत माता, बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के साथ बॉके बिहारी के जयकारे के साथ ब्रज क्षेत्र की परम्परा का निवर्हन कर राधे-राधे बोल भारी संख्या में जुडे़ हुए अनुसूचित समाज के जनसमूह को सम्बोधित किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath came to the scheduled class conference
सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधन करते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 496.46 करोड़ की 208 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। नुमाइश मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति सम्मेलन में सीएम द्वारा लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, चैक, चाबी एवं टूलकिट प्रदान करने के साथ ही अन्नप्राशन भी कराया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम योगी ने भारत माता, बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के साथ बॉके बिहारी के जयकारे के साथ ब्रज क्षेत्र की परम्परा का निवर्हन कर राधे-राधे बोल भारी संख्या में जुडे़ हुए अनुसूचित समाज के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पिछले साढे़ नौ वर्ष के दौरान देश के अंदर बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का जो कार्य प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है, सम्मेलन में अनुसूचित वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश को गौरवशाली प्रदेश बनाने में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया गया है। राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को इसका लाभ दिलाना है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि  अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। आज हमारी सरकार जरूरतमंदों को राशन, उज्जवला गैस कनेक्शन, आवास, शौचालय उपलब्ध करा रही है। 

योगी जी

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी ने अपने लोकसभा सदस्य कार्यकाल के दौरान भी एक मसीहा के रूप में गरीबों, जरूरतमंदों के लिए कार्य किया है। उन्होंने अपने समूचे लोकसभा क्षेत्र में वन टांगिया, मुसहर, थारू समाज जो विकास की राह में पीछे छूट रहे थे, उनको आगे बढ़ाने में जो कार्य किए उनका परिणाम यह है कि आज सभी को रहने के लिए पक्का घर मिल गया है। राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा योजना के संचालन में ही नहीं बल्कि योजना एवं नीतियों के निर्माण के समय से ही अनुसूचित जातियों, जनजातियों का ध्यान रखा जाता है। फिर चाहे वह अन्न वितरण की योजना हो, बिजली की हो, गैस की हो या फिर आवास की। 

अमृत कलश में डाली मिट्टी

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ब्लॉक धनीपुर के ग्राम पंचायतों से एकत्रित की गयी माटी का भावपूर्ण मिश्रण लेकर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत हुए, सीएम योगी ने अपने हाथों से माटी का अभिनंदन कर अमृत कलश में डाला दिया।

जनता जनार्दन

पात्रों को किया लाभान्वित 
सीएम योगी ने अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में ग्राम सांकरा के दलवीर सिंह को धोबी कार्य के लिए दुकान आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत मुख्तार सिंह को आवास की चाबी प्रदान की गयी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पप्पू पुत्र गोपाली को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। लखपति दीदी योजना में अनीता देवी को 2.50 लाख वार्षिक आय अर्जित करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कुमारी टीना को 2000 रूपये एक मुश्त राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में काजल कुमारी को 2,500 रूपये मासिक सहायता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में गोपाल कुमार को 31000 रूपये की सहायता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कन्या विवाह योजना में श्रमिक राजेन्द्र को 55 हजार रूपये का प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत हरवंश सिंह को 10 हजार रूपये का ऋण स्वकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पीएम स्वनिधि योतना में सरोज देवी को 20,000 रूपये का चेक प्रदान करने के साथ ही 06 माह की बेबी पल्लवी का अन्न प्राशन किया गया। 

ये रहे मौजूद
सम्मेलन में जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय,बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, सतीश गौतम, राजवीर सिंह राजू भैया, राजवीर दिलेर, बीपी भारती रामचंद्र कनौजिया, जुगल किशोर, अरुण सागर, बृज बहादुर भारद्वाज, आरपी सिंह, डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, मुक्ता संजीव राजा, ठाकुर रघुराज सिंह, राजकुमार सहयोगी, ठाकुर विजय सिंह, अनिल पाराशर, ठाकुर जयवीर सिंह, वैभव गौतम, शिवनारायण शर्मा, प्रमोद गुप्ता, पूनम बजाज, मिथिलेश कठेरिया, योगेश आर्य, बाबूराम पासवान, ठाकुर संतोष सिंह, हेमलता दिवाकर, चंद्रसेन जादौन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed