{"_id":"5f70f0218ebc3e9be601f6f3","slug":"cm-satisfied-over-covid-arrangements-private-hospitals-tighten-city-office-news-ali2448865193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड व्यवस्थाओं पर सीएम संतुष्ट, निजी अस्पतालों पर लगाम लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड व्यवस्थाओं पर सीएम संतुष्ट, निजी अस्पतालों पर लगाम लगाएं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वीडियों कांफ्रेंस में शामिल प्रमुख सचिव रमेश गोकर्ण व अन्य अधिकारी
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी की समीक्षा के लिए शनिवार को आए जिले के नोडल अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वीडियो कांफ्रेंस से हुई समीक्षा बैठक में जिले की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट कार्ड देख मुख्यमंत्री भी संतुष्ट दिखे। उन्होंने महामारी से बचाव व उपचार को किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम ने मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई में हो रही कालाबाजारी व कोरोना के उपचार के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में वसूले जा रहे मनमाने दामों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
शाम छह बजे एनआईसी में शुरू हुए वीडियो कांफ्रेंस में नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि अलीगढ़ में एल-2 हॉस्पिटल में सुविधाएं बेहतर है। सैंपलिंग ठीक हो रही है। संक्रमण दर भी विगत तीन दिनों में कम हुआ है। एंबुलेंस की व्यवस्था अच्छी है। संक्रमितों को समय पर एल 1 या एल 2 पहुंचाया जा रहा है। पंडित दीनदयाल कोविड डेडिकेटेड अस्पताल को एसजीपीजीआई, लखनऊ से जोड़ दिया है। कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य काफी अच्छा है, जो भी मृत्यु हुई हैं वह कोमर्बीडीटी की वजह से हुई हैं। इधर, ज़िलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से एल 2 अस्पताल पर निरंतर निगाह रखी जा रही है। संपूर्ण चिकित्सालय परिसर को सीसीटीवी से जोड़ा गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस उपमहानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया, सीडीओ अनुनय झा, अपर निदेशक जल जीवन डॉ. वीके सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रणनीति बनाकर काम करें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोविड संक्रमण को रणनीति बनाकर कम करने की दिशा में काम करें। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दिन में दो बार बैठके करे। कांटेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने पर जोर दिया जाए। आरआरटी टीम और सर्विलांस टीम पर विशेष ध्यान देना होगा। ऐसी योजना बनाएं, जिसका परिणाम जमीन पर दिखाई दे। किसी भी संक्रमित की इलाज के अभाव में मौत नहीं होनी चाहिए। ट्रैकिंग, टेस्टिंग और फिर ट्रीटिंग की रणनीति पर ध्यान दें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति पब्लिक में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। अगर, कोई जनहित के कार्य में अवरोध पैदा करे तो उसके खिलाफ सख्ती करने में कतई संकोच न किया जाए।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया
जिले में हाल में जवां में पकड़े गए फर्जी मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का मुद्दा सीएम तक पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ऑक्सीजन की कमी न होने दी जाए। जिले के लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर लूटा न जाए। इस आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से कराया जाए।
लखनऊ के एसजीपीजीआई से जुड़ा दीन दयाल
कोविड महामारी के इलाज में जिला लगातार बेहतर हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस में भी इस बात का जिक्र किया। जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि जिले के दीन दयाल कोविड एल-02 अस्पताल को लखनऊ के एसजीपीजीआई से जोड़ दिया गया है। अब यहां भर्ती गंभीर मरीजों की रिपोर्ट वहां के डाक्टरों को व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी। वहां के डाक्टर स्थानीय डाक्टरों की मदद करेंगे। मरीज का इलाज उनके निर्देशन पर होगा। नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल को एसजीपीजीआई, लखनऊ से जोड़ दिया गया है। यहां से संक्रमित मरीजों के प्रपत्र, एक्सरे, सीटी स्कैन भेज कर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त की जा रही हैं। इस पर सीएम ने निर्देश दिया है कि दीन दयाल अस्पताल का स्टाफ हर दिन एक घंटे के लिए एसजीपीजीआई से जुड़ेगा। गंभीर मरीजों के विषय में हर रोज वार्ता कर उसे ठीक करने की दिशा में काम होगा।