फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cloth merchant was stripped naked in hotel room and beaten

Aligarh News: कपड़ा व्यापारी को होटल के रूम में निर्वस्त्र कर पीटा, ममेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 05:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 05:14 PM IST
सार

नगला मसानी की दीपमाला ने बताया कि उसका पति विजय कपड़े लेकर आता है और शहर में बेचता है। पांच जून को सुबह 11 बजे उसका पति रिश्तेदारों संग कपड़ा लेने रायपुर गया। उसके बाद से उसका संपर्क नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल पर एक वीडियो आया। जिसमें उसके पति को साथ गए आरोपी होटल के बंद कमरे में निर्वस्त्र कर पीट रहे थे।

विज्ञापन
Cloth merchant was stripped naked in hotel room and beaten
होटल रूम में व्यापारी के साथ मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी से परिचितों संग रायपुर छत्तीसगढ़ गए कपड़ा व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। व्यापारी को होटल के रूम में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात घूंसों से पीटा गया। वीडियो सामने आते ही आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। व्यापारी सकुशल घर लौट आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


नगला मसानी की दीपमाला ने बताया कि उसका पति विजय कपड़े लेकर आता है और शहर में बेचता है। पांच जून को सुबह 11 बजे उसका पति रिश्तेदारों संग कपड़ा लेने रायपुर गया। उसके बाद से उसका संपर्क नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल पर एक वीडियो आया। जिसमें उसके पति को साथ गए आरोपी होटल के बंद कमरे में निर्वस्त्र कर पीट रहे थे। इस वीडियो के आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रुपयों के विवाद में नशे में उसे पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ पुलिस ने पहले ट्वीट में जानकारी दी कि युवक अपनी मर्जी से अपने दोस्तों के साथ कपड़ा फेरी का व्यवसाय करने रायपुर गया था, जिसका अपने परिजनों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है, गुमशुदा व्यक्ति की बरामदगी हेतु वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। क्षेत्राधिकारी को अन्य तथ्यों की जाँचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

दूसरे ट्विट में अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि युवक सकुशल अपने घर वापस आ गया है, आपसी मारपीट का प्रकरण करीब 6 माह पूर्व का बताया गया है, आरोपी ममेरा भाई के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है, अन्य तथ्य तस्दीक किये जा रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed