{"_id":"6a949b94f07e3695160c05ea","slug":"climbing-through-the-window-hanging-onto-the-gate-a-risky-return-aligarh-news-c-2-gur1004-1055310-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खिड़की से चढ़े, गेट पर लटके.. जोखिम भरी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खिड़की से चढ़े, गेट पर लटके.. जोखिम भरी वापसी
विज्ञापन
खिड़की से बस और ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन की छुट्टियां खत्म होते ही घर से कार्यस्थलों की ओर लौट रहे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। भीड़ के दबाव में महिला और बच्चों को भी बसों की खिड़कियों से अंदर चढ़ना पड़ा, जबकि कई गेट पर लटककर सफर करते नजर आए।
रविवार को कानपुर से दिल्ली मार्ग पर वाहनों में पैर रखने भर तक की जगह नहीं थी। अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में पहले से ही काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह ईएमयू, टीएडी, एचएडी पैसेंजर ट्रेनों के अलावा दोपहर बाद जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में भीड़ के चलते कई यात्री कोच में सवार नहीं हो सके। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसों में सीटों को लेकर यात्रियों में मारामारी देखने को मिली।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही कई गाड़ियों में कोच भी बढ़ा रखे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही उनके फेरे भी बढ़ाए गए हैं।