फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Classes six to eight will start today

आज से शुरू होगी कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई

Wed, 10 Feb 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Classes six to eight will start today
डॉक्टर अहमद मुज्तबा सिद्दीकी। - फोटो : CITY OFFICE
लंबे समय के बाद निजी व बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई बुधवार, आज से शुरू हो जाएगी। विद्यालयों में कोविड-19 के तहत कोरोना बचाव के सारे इंतजाम किए गए हैं। निजी विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को कक्षावार 50 प्रतिशत बुलाया गया है। वहीं, सरकारी विद्यालयों के बच्चों को कक्षावार व तिथिवार बुलाया गया है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चे आएंगे
परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह के विद्यार्थी सोमवार व बृहस्पतिवार को आएंगे। मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा सात के विद्यार्थी आएंगे। कक्षा आठ के विद्यार्थी बुधवार व शनिवार को आएंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि विद्यालयों में कोविड-19 की गाइड लाइंस के अनुरूप व्यस्था की गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 की गाइड लाइंस के तहत कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू होंगी। कोविड-19 से बचाव के इंतजाम किए गए हैं।
-डॉ. पायल सिंह, प्रधानाचार्या, जीडी पब्लिक स्कूल
खुशी इस बात है कि बच्चों की पढ़ाई अब कक्षाओं में होगी। खुदा से दुआ करता हूं कि कोरोना से सबको निजात मिल जाए।
-डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, संयुक्त सचिव, अलबरकात एजुुकेशनल सोसाइटी
विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था
- विद्यार्थियों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी होनी चाहिए। बेंच-डेस्क की भी दूरी फीट रखी जाए।
- शिक्षक के स्टाफ रूम, कार्यालय, आगत कक्ष में भी दूरी छह फीट होनी चाहिए।
- विद्यालय के सभी गेट को आगमन व प्रस्थान के समय खुला रखा जाए, जिससे भीड़ एकत्रित न हो।
- स्कूल खोलने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज करना सुनिश्चित करें।
- स्कूल परिसर में सैनिटाइजर, हैंड वॉश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हो।
- विद्यार्थियों को हैंड वॉश हैंड या सैनिटाइज कराने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाए।
- एक साथ सभी क्लास की छुट्टी न हो, विद्यालय में एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग किया जाए।
- छात्र-छात्राएं स्कूल बस या स्कूल से संबध सार्वजनिक सेवा वाहन से आ रहे हैं तो उन्हें हर दिन सैनिटाइज कराया जाए।
- बस में बैठने की व्यवस्था में शारीरिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

डॉक्टर पायल सिंह।

डॉक्टर पायल सिंह।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed