फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clashes with police over candle march

विधि छात्र की मौत का विरोध: कैंडल मार्च निकालने के दौरान पुलिस से हुई नोकझोंक, वीसी से मांगा इस्तीफा

Sun, 23 Aug 2026 12:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 23 Aug 2026 12:47 PM IST
सार

डीएस कॉलेज के छात्र सचिन की मौत के मामले में विधि छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने आरएमपीयू विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Clashes with police over candle march
कैंडल मार्च निकालने के दौरान छात्र नेता को पकड़ कर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विधि छात्र सचिन की मौत के विरोध में शनिवार रात सात बजे घंटाघर से डीएम कार्यालय तक कैंडल मार्च पुलिस कार्रवाई के चलते नहीं निकल सका। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


कैंडल मार्च की तैयारी के बीच पुलिस ने छात्र लोकेश तिवारी को हिरासत में ले लिया। छात्रों की ओर से सचिन की मौत के मामले में आरएमपीयू विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्रों ने सचिन की मौत के विरोध में शाम सात बजे घंटाघर से डीएम कार्यालय तक कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की थी। हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने लोकेश तिवारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाना गांधीपार्क ले आई। 
विज्ञापन


सचिन की मौत का आरएमपीयू प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
डीएस कॉलेज के छात्र सचिन की मौत के मामले में विधि छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने आरएमपीयू विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग उठाई है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने समय रहते छात्र के प्रोन्नत को लेकर निर्णय नहीं लिया, जिसका खामियाजा सचिन को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र लोकेश तिवारी ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही छात्र को प्रोन्नत करने का निर्णय ले लिया होता तो सचिन की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग की। इस संबंध में विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है। छात्र की मौत को लेकर उनके पिता अपना वीडियो बयान जारी कर चुके हैं, जिसमें बेटे को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने का जिक्र किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे
बहुजन विद्यार्थी एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार ने छात्र सचिन कुमार के परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विश्वविद्यालय ने एक छात्र की जान जाने के बाद प्रोन्नत करने का निर्णय लिया है। अगर यही निर्णय दो दिन पहले ले लेते तो आज एक मां का बेटा और एक बहन भाई आज उसके साथ होता। गगन कुमार ने कुलपति का इस्तीफा और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद की मांग की है।

कुलपति के इस्तीफे की उठाई मांग
डीएस कॉलेज के छात्र सचिन की मौत के मामले में विधि छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने आरएमपीयू विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग उठाई है। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने समय रहते छात्र के प्रोन्नत को लेकर निर्णय नहीं लिया, जिसका खामियाजा सचिन को भुगतना पड़ा।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कुलपति के इस्तीफे की मांग की। इस संबंध में विवि के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि आरोप निराधार है। छात्र की मौत को लेकर उनके पिता अपना वीडियो बयान जारी कर चुके हैं, जिसमें बेटे को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed