{"_id":"69216f5151908e096109037b","slug":"clashes-with-police-in-gambhirpura-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जादू-टोने की शिकायत पर पहुंची पुलिस से मारपीट, सिपाही पर हसिया लेकर दौड़ी महिला, रिपोर्ट, चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जादू-टोने की शिकायत पर पहुंची पुलिस से मारपीट, सिपाही पर हसिया लेकर दौड़ी महिला, रिपोर्ट, चार दबोचे
Sat, 22 Nov 2025 01:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:38 PM IST
सार
महिला व उसके परिजनों ने सिपाही व होमगार्ड से अभद्रता करते हुए वर्दी खींची व मारपीट कर दी। सिपाही ने महिला को काबू करने का प्रयास किया तो वह पूजा के स्थान पर रखे हसिया को लेकर हमले के इरादे से सिपाही की तरफ दौड़ी, सिपाही किसी तरह बच गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मलखान सिंह में पुलिसकर्मियों को देखते डॉक्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट के गंभीरपुरा में 21 नवंबर को जादू-टोना की शिकायत पर पहुंची पुलिस से मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं, महिला सिपाही पर हसिया लेकर हमले के इरादे से दौड़ पड़ी। खबर पर थाने से पहुंचे पुलिस बल ने किसी तरह महिला व उसके परिवार को काबू किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम सुबह करीब आठ बजे का है। गंभीरपुरा के राजू ने पड़ोसी पर टोना-टोटका करने और विरोध करने पर गाली देने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। यूपी-112 की पीआरवी 4040 के आरक्षी सूबेदार सिंह व होमगार्ड होतीलाल वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना कर रही महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तभी महिला व उसके परिजनों ने सिपाही व होमगार्ड से अभद्रता करते हुए वर्दी खींची व मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इतने पर भी सिपाही ने महिला को काबू करने का प्रयास किया तो वह पूजा के स्थान पर रखे हसिया को लेकर हमले के इरादे से सिपाही की तरफ दौड़ी, सिपाही किसी तरह बच गया। इसी बीच खबर पर थाने से महिला पुलिस संग अन्य पुलिस बल पहुंचा। तब महिला व उसके परिजनों को काबू किया गया। सिपाही व होमगार्ड का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
इस मामले में जुगित, उसके भाई प्रदीप कुमार, रमेशचंद, कालीचरन, चंचल पत्नी जुगित, भावना पत्नी रमेशचंद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जुगित, प्रदीप, कालीचरन व भावना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
घिरने पर दी सूचना
इस मामले में सिपाही ने बताया कि आरोपी उन्हें यहां आने पर धमकी देने लगे, फिर उन्हें घेर लिया। यहां तक कहा कि यहां आने की क्या जरूरत थी, हम तो अपना जादू-टोना करते हैं। तब उन्हें लगा कि बात बिगड़ सकती है, इसलिए उन्होंने थाने पर खबर दी। तब तक यहां मारपीट हो गई।