{"_id":"623f2c794c0ee6415163981a","slug":"citizens-have-to-give-cleanliness-test-by-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शहरवासियों को 15 अप्रैल तक देनी है स्वच्छता की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शहरवासियों को 15 अप्रैल तक देनी है स्वच्छता की परीक्षा
Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा में जन सहभागिता और सकारात्मक फीडबैक से ही सफलता मिलेगी। शहरवासियों को 15 अप्रैल तक अपने शहर को अव्वल बनाने के लिए http://sbmurban.org/feedback पर अपना फीडबैक देना है। अधिक से अधिक फीडबैक दिलाने के लिए जनता के साथ संवाद बनाना है। यह निर्देश शनिवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अपने अधीनस्थों को दिए।
उन्होंने बताया कि अलीगढ़ दस लाख की आबादी वाले शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए प्रतिभाग कर रहा है। अच्छे अंक दिलाने और अव्वल पायदान पर लाने के लिए शहरवासियों को फीडबैक देना है। इसके लिए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर संबंधित लिंक के माध्यम से देने होंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। शहरवासियों को 15 अप्रैल तक साफ सफाई को लेकर अपने सुझाव देने होंगे। इस बार सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के लिए 2250 अंक निर्धारित किए गए हैं। अधीनस्थों से कहा कि जनता के बीच जाएं और उनसे बातचीत करें।