फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Citizens have to give cleanliness test by April 15

अलीगढ़ः शहरवासियों को 15 अप्रैल तक देनी है स्वच्छता की परीक्षा

Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा में जन सहभागिता और सकारात्मक फीडबैक से ही सफलता मिलेगी। शहरवासियों को 15 अप्रैल तक अपने शहर को अव्वल बनाने के लिए http://sbmurban.org/feedback पर अपना फीडबैक देना है। अधिक से अधिक फीडबैक दिलाने के लिए जनता के साथ संवाद बनाना है। यह निर्देश शनिवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अपने अधीनस्थों को दिए। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अलीगढ़ दस लाख की आबादी वाले शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए प्रतिभाग कर रहा है। अच्छे अंक दिलाने और अव्वल पायदान पर लाने के लिए शहरवासियों को फीडबैक देना है। इसके लिए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर संबंधित लिंक के माध्यम से देने होंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर सिटीजन फीडबैक शुरू हो गया है। शहरवासियों को 15 अप्रैल तक साफ सफाई को लेकर अपने सुझाव देने होंगे। इस बार सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के लिए 2250 अंक निर्धारित किए गए हैं। अधीनस्थों से कहा कि जनता के बीच जाएं और उनसे बातचीत करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed