फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chowkidar and Home Guard will conduct night patrol in Pisawa

Aligarh News: पिसावा में चौकीदार व होमगार्ड लगाएंगे रात्रि गश्त

Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Chowkidar and Home Guard will conduct night patrol in Pisawa
कस्बा में चोरी की घटनाओं को देखते हुए बाजार में गश्त और पहरा लगाने को लेकर व्यापारियों की बैठक कोतवाली में हुई,।व्यापार मंड़ल द्वारा चार चौकीदार रखे जाने और पुलिस द्वारा इतने ही होमगार्डों के साथ गश्त लगाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद उर्फ बोसी ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने उनकी दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास किया। कोहरे में दृश्यता कम हो गई है। अतः व्यापारी व सुरक्षा समिति के लोग बाजार में पहरा, अलाव आदि व्यवस्था करने के लिए आगे आएं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा चार चौकीदारों की व्यवस्था की गई है, उतने ही होमगार्ड थानाध्यक्ष द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। बृहस्पतिवार से डेटा तिराहे से राठी मैरिज होम तक प्रति रात गश्त की जाएगी। अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी रेखा शर्मा, राजबाबू शर्मा, पूर्व प्रधान गंगाशरण गुप्ता, निरंजन लाल गुप्ता, खेमचंद अग्रवाल, प्रशांत कौशिक, सुखवीर सिंह, श्रीनिवास सूर्यवंशी, प्रवीन शर्मा उर्फ दीपू, चंदा डीलर, प्रमोद अग्रवाल, जीवन किशोर, राजेश तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed