फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children improved their skills by painting

कोरोना का एक सालः लॉकडाउन में चित्रकारी कर बच्चों ने निखारा हुनर

Mon, 22 Mar 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Children improved their skills by painting
मानवी सिंघल की पेंटिंग - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जब घर से बाहर निकलने की पाबंदी थी, स्कूल-कॉलेज भी बंद थे... ऐसे में बच्चों और उनके अभिभावकों के समक्ष बड़ी चुनौती थी कि वक्त को कैसे काटा जाए। बच्चों में निराशा का भाव न आने पाए। घर पर ही उनका मन लगा रहे। ऐसे में अभिभावकों ने अपने बच्चों को ब्रश और रंगों से दोस्ती का मंत्र दिया। ये मंत्र बच्चों को भी खूब भाया। उन्होंने अपने नन्हें हाथों से अपने सपनों की उड़ान में रंग भरने शुरू कर दिए। साथ ही कोरोना योद्धाओं को भी चित्रकारी के माध्यम से सलाम किया। अमर उजाला ने बेहतरीन पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
नन्हे चित्रकार बोले
जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा था, उसी के चलते लॉकडाउन करना पड़ा था। ऐसे में स्कूल बंद था। कहीं आ-जा नहीं सकते थे। इसलिए घर पर रहना पड़ रहा था। फिर, पेंटिंग के जरिये वक्त को गुजारा। - कनिष्का वर्मा
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान घर में कैद हो गए थे। 24 घंटे घर पर ही रहना था। स्कूल-कॉलेज बंद थे। इस पहाड़ जैसे समय को रचनात्मक तरीके से निकाला जा सकता था और मैंने चित्रकारी करनी शुरू कर दी थी। -मानवी सिंघल
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में वक्त गुजारना कठिन था। न तो स्कूल खुला थे और न ही बाहर आ-जा सकते थे। इस मुश्किल समय में कुछ लोग योद्धा की तरह लड़ रहे थे, जिनकी जिजीविषा पर पेंटिंग बनाकर उन्हें सलाम किया। -रिद्धि उपाध्याय
लॉकडाउन के लंबे कठिन वक्त को काटना हर किसी के लिए मुश्किल था। मेरे लिए भी था, क्योंकि कॉलेज बंद था। मैंने सोचा क्यों न इस मुश्किल हालात में पेंटिंग को अपना साथी बनाया जाए। इस दौरान खूब पेंटिंग बनाई। -कशिश वार्ष्णेय
अभिभावक बोले
लॉकडाउन में कारोबार बंद था। कोविड-19 वायरस अपना पांव तेजी से फैला रहा था। इससे बचाव का उपाय घर पर ही रहना था। लिहाजा, घर पर बच्चे बोर न हों। इसलिए उन्हें चित्रकारी करने की सलाह दी। - गजेंद्र शर्मा
लॉकडाउन में बच्चों का किसी तरह उत्साह, जोश डाउन न पड़े। इसके लिए उन्हें जो पसंद था, वह करने दिया। बच्चों ने कोविड-19 वायरस सहित जागरूकता को लेकर कागज पर अपने मन के भावों को उकेरा। - गुलजार अहमद
लॉकडाउन का पीरियड काफी लंबा था। स्कूल और घर से बाहर आने-जाने पर पाबंदी थी। इसका असर बच्चों पर न पड़े। इसलिए बच्चों की रचनात्मकता को जानने के लिए उन्हें चित्रकारी करने का उत्साहवर्धन के साथ पुरस्कृत किया। - प्रदीप के गुप्त

निश्चित रूप से कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन भारी पड़ा, लेकिन यह समय की जरूरत थी। मगर बच्चों को समझाना काफी मुश्किल हो रहा था। उनकी मनोभाव को समझते हुए उन्हें पेंटिंग करने में सहायता की। -डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed