Aligarh News: छात्रों की घट रही संख्या, 630 विद्यालयों के 25 हजार बच्चे पास के स्कूल में होंगे शिफ्ट
अलीगढ़ में 2115 स्कूल हैं। अलीगढ़ में 650 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें छात्र-छात्राओं की संख्या वर्ष 2001 के बाद निरंतर घट रही है। कई जगह तो 20 से 30 के ही बच्चे रह गए हैं। स्कूल चलो अभियान से भी बच्चों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के 630 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 25000 बच्चों को पास के स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इन सभी स्कूलों में बच्चों की संख्या 50 से कम है और हर साल यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या घट रही है। शिक्षा की गुणवत्ता भी यहां बेहतर नहीं है।
अलीगढ़ में 2115 स्कूल हैं। अलीगढ़ में 650 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें छात्र-छात्राओं की संख्या वर्ष 2001 के बाद निरंतर घट रही है। कई जगह तो 20 से 30 के ही बच्चे रह गए हैं। स्कूल चलो अभियान से भी बच्चों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है। जबकि शिक्षकों की संख्या बच्चों के अनुपात में ज्यादा है। कई ऐसे स्कूल भी हैं, जहां बच्चों के अनुपात से शिक्षकों की संख्या कम है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक का अनुपात होना चाहिए। अब विभाग जिन स्कूलों में 50 से कम बच्चे हैं, उनके बच्चे नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट करने जा रहा है।
विभाग की मंशा एकदम साफ है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। हर विषय पढ़ सकें। इसलिए जिन विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम है वह बच्चे दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट होंगे। विद्यालय बंद नहीं हो रहे हैं, बल्कि इन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पढ़ाया जाएगा। - मनोज गिरि, सहायक निदेशक शिक्षा (बेसिक) मंडल अलीगढ़
विज्ञापन विज्ञापन
सरकार परिषदीय विद्यालयों को बंद करने पर तुली है। उन बच्चों का क्या होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। - मोहम्मद अहमद, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, अलीगढ़
बच्चों के समायोजन के पक्ष में नहीं हैं। सरकार को अपने फैसले पर गौर करना चाहिए, ताकि बच्चों का नुकसान न हो सके। - मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, अलीगढ़
समायोजन नहीं होने देंगे। इसके लिए आंदोलन करेंगे। सरकार के इस फैसले से बाल शिक्षा अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।-डॉ. प्रशांत शर्मा, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, अलीगढ़
अलीगढ़ एक नजर में
- जिले के 2115 विद्यालयों में 2.15 लाख बच्चे
- 1382 प्राथमिक विद्यालय, 375 उच्च प्राथमिक विद्यालय
- कंपोजिट विद्यालय : 358 (एक परिसर में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय)
- 6686 शिक्षक (रिक्त : 2947) 3500 अनुदेशक, 2200 शिक्षामित्र
बच्चे शिफ्ट करने की वजह
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी
- शिक्षकों की कमी
- विद्यार्थियों की कमी
- अभिभावकों का निजी स्कूलों की तरफ रुझान
शिफ्ट के बाद चिंताएं
- बच्चों से स्कूल होगा दूर, सुरक्षा का सवाल
- विद्यालय परिसर और कक्ष की कमी
ये होगा फायदा
- सभी विषयों की पढ़ाई होगी
- विद्यार्थियों के अनुपात में होंगे शिक्षक