फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child Theft Case

बच्चा चोरी प्रकरणः फोटो लेकर घूमता था राजू, परिवार के बच्चों को बांधी जंजीरें

Tue, 27 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Child Theft Case
पुलिस के बुलावे पर अपने बच्चे को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे सरोज नगर के लोहा पीटने वाले राजू व उसकी पत्नी बच्ची को पाकर बेहद खुश थे। उनका कहना था कि वे अपनी बच्ची की तस्वीर लेकर घूमा करते थे। बस लोगों से एक ही सवाल होता था कि कहीं किसी ने हमारी बच्ची को तो नहीं देखा। एक मर्तबा थाने जाकर मुकदमा लिखवा दिया था। इसके बाद एक दिन दरोगा जी आए थे, उन्होंने ब्योरा लिया था। मगर उन्हें लगता था कि पुलिस शायद ही बच्ची को खोज पाएगी। उसकी बीवी को तो रात में नींद तक नहीं आया करती थी। जब उनके साथ रहने वाले परिवारों को पता चला कि इससे पहले धनीपुर से भी दो बच्चे चोरी हो चुके हैं तो ये लोग इतने डर गए कि रात में अपने परिवार के अन्य बच्चों को जंजीर में बांधकर सोया करते थे।
विज्ञापन

खैर के परिवार ने अनाथालयों में भी देखे थे बच्चे
खैर में बच्चा खरीदने में जेल गए कस्बे के नामचीन सराफ के परिवार ने बताया कि जब उन्होंने बच्चा गोद लेने का मन बनाया तो तमाम अनाथालयों में बच्चे देखना शुरू किया। इसी बीच नर्स संपर्क में आ गई। रात जब पुलिस बच्चे व सराफ को साथ ले गई तो सुबह उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग माजरा समझने के प्रयास में रहे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तक यह बात पहुंचाने का प्रयास किया कि उन्हें तो बच्चा गोद दिया गया है। मगर चूंकि उन्होंने नियमत: बच्चा गोद नहीं लिया। इसलिए उनकी दलील काम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed