फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child Rights Protection Commission Chairman Dr. Devendra Sharma gave instructions

परेशान किशोरी: 10 महीने पहले दिए निर्देश, नहीं हुआ पालन, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष अब कह गए ये

Sat, 28 Sep 2024 04:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:49 PM IST
सार

हत्या के मामले में 11 वर्षीय किशोरी के परिजन जेल में हैं। किशोरी थाना बन्नादेवी क्षेत्र में रह रही है, जो विकृत और बीमारी का शिकार होकर नशा आदि व्यसनों से ग्रस्त है। किशोरी आश्रयहीनता के कारण समुचित आवास, स्वास्थय, शिक्षा आदि सुविधाओं से वंचित है। 

विज्ञापन
Child Rights Protection Commission Chairman Dr. Devendra Sharma gave instructions
निर्देश देते यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा को अमर उजाला डिजिटल ने 10 महीने पहले उनके दिए हुए निर्देशों के बारे में याद दिलाई। जिस पर आयोग अध्यक्ष ने मौजूदा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि मैं खुद फोन कर पता लगाता रहूं कि मामले में क्या कार्यवाही हुई और कहां तक निर्देशों का पालन हुआ।

विज्ञापन


10 महीने पहले 3 नवंबर 2023 को यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा अलीगढ़ आए। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की थी। उस समय अमर उजाला डिजिटल ने 11 वर्षीय एक किशोरी के बारे में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा को अवगत कराया था।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि हत्या के मामले में 11 वर्षीय किशोरी के परिजन जेल में हैं। किशोरी थाना बन्नादेवी क्षेत्र में रह रही है, जो विकृत और बीमारी का शिकार होकर नशा आदि व्यसनों से ग्रस्त है। किशोरी आश्रयहीनता के कारण समुचित आवास, स्वास्थय, शिक्षा आदि सुविधाओं से वंचित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया था कि किशोरी को बाल संरक्षण गृह भिजवाया जाए, ताकि उसे आवास, स्वास्थय, भोजन, शिक्षा आदि प्राप्त हो सके। इस पर उस समय की जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने कहा था कि किशारी के पास कर्मियों को भेजा जाएगा। उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जायेगी। किशोरी को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के समुचित लाभ भी दिलवाए जायेंगे। आयोग अध्यक्ष के निर्देशों का पालन किया जायेगा।

28 सितंबर को यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा फिर अलीगढ़ आए और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। 10 महीने पहले 3 नंवबर 2023 को किशोरी के बारे में उसके हालात अध्यक्ष को पुन: अमर उजाला डिजिटल ने बयां किए। अतरौली की सामाजिक संस्था स्वराज समिति के सचिव और आरटीआई एक्टिविस्ट सौरभ भारद्वाज ने किशोरी के हालात बताए, वह अध्यक्ष के सामने रखे गए।

बताया जा रहा है कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उसके बाद किशोरी को एक टिर्री चालक को सौंप दिया गया। किशोरी की हालत अभी भी ठीक नहीं है। उसके आंख में परेशानी है, मानसिक रूप से भी परेशान है, उचित शिक्षा, भोजन आदि नहीं मिल पा रहा है। उसे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया गया।

फिर से किशोरी का मामला सामने रखने पर यूपी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार, सीडब्ल्यूसी में अलीगढ़ृ का चार्ज देख रहे आनन्द पाण्डे, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को निर्देश दिए की किशोरी के लिए जो भी बेहतर हो सकता है, वह करें। अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि मैं खुद फोन कर मामले की प्रगति पूछता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed