फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child line gets notice in case of teenage escape

किशोरियां भागने के प्रकरण में चाइल्ड लाइन को नोटिस

Fri, 25 Sep 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Child line gets notice in case of teenage escape
उड़ान सोसायटी की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन के लोधी विहार कालोनी स्थित आश्रय गृह से दो किशोरियों के भागने के संबंध में सोसायटी को नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए लापरवाही पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। इधर, इस मामले में एक किशोरी को तो पुलिस ने बरामद कर लिया है। मगर, दूसरी का अभी सुराग नहीं लगा है। उसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि 17 सितंबर को गांधी पार्क थाना व महिला थाना पुलिस ने एक-एक नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन को सौंपा था। दोनों किशोरियां चाइल्ड लाइन के सासनी गेट थाना क्षेत्र के लोधी विहार स्थित आश्रय गृह में रुकी थीं। 19 सितंबर की सुबह 10 बजे वह स्टाफ की एक मेंबर को धक्का देकर भाग गईं। इनमें से गांधी पार्क थाना पुलिस द्वारा सौंपी गई किशोरी को तो सासनी गेट पुलिस ने उसी दिन तलाश लिया। मगर, महिला थाना पुलिस द्वारा सौंपी किशोरी को अभी तक सुराग नहीं लगा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए लापरवाही पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। रिपोर्ट आने पर उसका परीक्षण कर आगे जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed