{"_id":"5b4e461b4f1c1b45748b57fc","slug":"child-death-due-to-drowning-in-sewer-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर के टैंक में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर के टैंक में डूबने से बच्चे की मौत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
सीवर के टैंक में डूबने से बच्चे की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के मोहल्ला शिवपुरी मेें निर्माणाधीन मकान के गटर मैनहॉल में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में हा-हाकर मचा हुआ है।
कस्बा निवासी अजीज पुत्र गफूर खां निवासी शिवपुरी दिल्ली में मजदूरी करता है। दो माह से अपने मकान को तुड़वा कर नव निर्माण करा रहा था। मकान में गटर का टैंक बनवाकर उसका मेन हॉल खुला पड़ा था। उसके ऊपर अस्थायी रसोई बना रखी थी। सोमवार को मकान पर लिंटर पड़ रहा था। छह बच्चों में सबसे छोटा आठ वर्षीय अरबाज रसोई में गया और उसका पैर फिसलने से टैंक में गिर गया।
कुछ देर बाद अजीज रसोई घर में पहुंचा तो टैंक में चप्पल तैरती देख उसने उसे निकालने के लिए डंडा डाला तो बच्चे की बनियान में फंस गया। टैंक में बच्चे का शव पड़ा देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
अजीज की चीख सुनकर मौके पर मौजूद मजदूर आ गए और बच्चे को टैंक से निकालकर एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां पर डॉक्टर ने अलीगढ़ रैफर कर दिया। अलीगढ़ चिकित्सालय में बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना पाकर परिवार में हाहाकार मच गया।