{"_id":"618d6d50e0669e688c57d18b","slug":"chhath-puja-city-office-news-ali2779293122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा महापर्व के चौधे दिन व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। अर्घ्य देने के लिए व्रतियों ने बांस की टोकरी और सूप में जल, दूध, मिठाई, अनाज, पकवान आदि सजाकर रखे थे। अर्घ्य देकर एक दूसरे को प्रसादी बांटी। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला। शहर के टीकाराम मंदिर, रेलवे लोको कॉलोनी और बदरबाग स्थित शिव मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा।
बदरबाग के शिव मंदिर और टीकाराम मंदिर पर सुबह साढ़े चार बजे से ही व्रतियों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने लोकगीत गाकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां कीं। सूप और बांस की टोकरी में अर्घ्य का सामान सजाया, जिसमें थाली, गन्ना, दूध, जल, गिलास, चावल, सिंदूर, दीपक, धूप, लोटा, पानी वाला नारियल, अदरक, नाशपाती, शकरकंदी, हल्दी, मूली, मीठा नींबू, शरीफा, केला, कुमकुम, चंदन, सुथनी, पान, शहद, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर, मिठाई, गुड़, चावल का आटा, गेहूं आदि शामिल थे। जैसे ही सूर्य उदय हुआ, वैसे ही व्रतियों ने अर्घ्य देना प्रारंभ किया। धूप-दीप जलाकर आरती की और छठी मैया से प्रार्थना की। इसके बाद व्रतियों ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और प्रसाद बांटा। इसके बाद घर पहुंचकर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला।
सोशल मीडिया पर साझा हुए शुभकामना संदेश
- सोशल मीडिया पर लोगों ने छठ पूजा महापर्व के शुभकामना संदेश साझा किए। बच्चे और युवाओं ने अर्घ्य के दौरान सेल्फी खींचकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। जबकि लोगों ने दूरदराज रहने वाले रिश्तेदारों से फोन पर बात कर छठ की शुभकामनाएं दीं।

छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन