फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chhath Puja

अलीगढ़ः सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से मांगी सुख-समृद्धि

Fri, 12 Nov 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja
छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
छठ पूजा महापर्व के चौधे दिन व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। अर्घ्य देने के लिए व्रतियों ने बांस की टोकरी और सूप में जल, दूध, मिठाई, अनाज, पकवान आदि सजाकर रखे थे। अर्घ्य देकर एक दूसरे को प्रसादी बांटी। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला। शहर के टीकाराम मंदिर, रेलवे लोको कॉलोनी और बदरबाग स्थित शिव मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

बदरबाग के शिव मंदिर और टीकाराम मंदिर पर सुबह साढ़े चार बजे से ही व्रतियों का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने लोकगीत गाकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियां कीं। सूप और बांस की टोकरी में अर्घ्य का सामान सजाया, जिसमें थाली, गन्ना, दूध, जल, गिलास, चावल, सिंदूर, दीपक, धूप, लोटा, पानी वाला नारियल, अदरक, नाशपाती, शकरकंदी, हल्दी, मूली, मीठा नींबू, शरीफा, केला, कुमकुम, चंदन, सुथनी, पान, शहद, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर, मिठाई, गुड़, चावल का आटा, गेहूं आदि शामिल थे। जैसे ही सूर्य उदय हुआ, वैसे ही व्रतियों ने अर्घ्य देना प्रारंभ किया। धूप-दीप जलाकर आरती की और छठी मैया से प्रार्थना की। इसके बाद व्रतियों ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और प्रसाद बांटा। इसके बाद घर पहुंचकर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा हुए शुभकामना संदेश
- सोशल मीडिया पर लोगों ने छठ पूजा महापर्व के शुभकामना संदेश साझा किए। बच्चे और युवाओं ने अर्घ्य के दौरान सेल्फी खींचकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। जबकि लोगों ने दूरदराज रहने वाले रिश्तेदारों से फोन पर बात कर छठ की शुभकामनाएं दीं।

छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं।

छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed