फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheer for India will increase the enthusiasm of the players

चीयर फॉर इंडिया से खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह

Mon, 26 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cheer for India will increase the enthusiasm of the players
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चीयर फॉर इंडिया अभियान के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। खेल भावना विकसित करने एवं स्वस्थ शरीर के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

बारहद्वारी स्थित भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद पाराशर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीयर फॉर इंडिया अभियान के माध्यम से ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। 23 जुलाई से 8 अगस्त तक अभियान चलेगा। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि देश का प्रत्येक युवा ओलंपिक में हिस्सा ले रहे युवाओं के साथ है। यह एक चैलेंजिंग अभियान है, भाजयुमो ने वेबसाइट भी बनाई है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के अंतर्गत चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढ़ना, लेखन, जल्दी उठना आदि में से कोई चुनौती स्वीकार करनी है और वेबसाइट पर अपलोड करनी है। एक प्रतिभागी एक से अधिक चुनौती स्वीकार कर सकता है। यह अभियान ओलंपिक के साथ 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा। जो प्रतिभागी 16 दिन लगातार चुनौतियों को वेबसाइट पर अपलोड करेंगे, उनको वर्चुअल स्वर्ण पदक मिलेगा, जो 10 दिन लगातार अपलोड करेंगे, उन्हें वर्चुअल रजत पदक मिलेगा और जो 5 दिन लगातार अपलोड करेंगे उन्हें वर्चुअल कांस्य पदक मिलेगा। इस अवसर पर आगरा विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन गौतम, राजीव रज्जी, अमित ठाकुर, श्याम मोहन पचौरी, सचिन वार्ष्णेय, शगुन वार्ष्णेय, शिवम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed