फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   chargesheet in gangster on blackmailing gang

अलीगढ़ः ब्लैकमेल करने वाले गिरोह पर गैंगेस्टर में चार्जशीट

Thu, 12 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
chargesheet in gangster on blackmailing gang
अपहरण व दुष्कर्म जैसे फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह पर हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई गैंगेस्टर की कार्रवाई में पुलिस ने पांच साल बाद चार्जशीट दायर की है। इसे लेकर इस गैंग के पीड़ितों ने अब राहत तो महसूस की है, मगर इस गैंग के नए कारनामे भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें न्यायालय व पुलिस के सामने रखने की तैयारी है।
विज्ञापन

वाकया अप्रैल 2016 का है, जब हाईकोर्ट में दायर याचिका में इस गैंग के कई मुकदमों का विवरण रखते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया था, जिसमें आरोप था कि यह गैंग लोगों पर झूठे मुकदमे फर्जी वादी व गवाह खड़े कर दर्ज कराता है। बाद में उनसे सुलहनामे के नाम पर रकम ऐंठता है। मामले में हाईकोर्ट ने जब जिला पुलिस को तलब किया तो उस समय अलग-अलग पांच मुकदमों के आधारी पर सिविल लाइंस में शिवकुमार, भूरी देवी, सत्यवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, अशोक, सतीश, प्रवीन, शिवचरण लाल पर गैंगेस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पैरवी कर रहे पीड़ित किशन कुमार सिंघल के अनुसार तमाम प्रयास के बाद पांच साल बाद विवेचक क्वार्सी पुलिस ने अब कुछ दिन पहले चार्जशीट दायर की है। जिसमें इन आरोपियों के अलावा एक अन्य महिला को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

इधर, किशन कुमार सिंघल के अनुसार मामले में गैंग अभी भी इस तरह की घटनाओं में शामिल है। कुछ तथ्य और उजागर हो रहे हैं, जिन्हें वे पुलिस व न्यायालय के पटल पर रखने जा रहे हैं। साथ में इस गैंगेस्टर में कुछ वांछितों की गिरफ्तारी का भी अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असली भूरी कौन, आज तक नहीं हुआ स्पष्ट
किशन कुमार सिंघल के अनुसार उनके परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे में वादी बनी भूरी देवी ने न्यायालय में अपने पिता का नाम कुछ और बताया है। वह खुद को यह साबित करने का प्रयास करती है कि किशन कुमार के परिवार पर मुकदमा दर्ज कराने वाली वह भूरी देवी नहीं है। इसलिए इस मामले में पुलिस स्तर से आज तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आखिर भूरी देवी कौन असली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed