फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaos over splashing of mud in rain

घटना का वीडियो बनाता रहा दरोगा: बारिश में कीचड़ के छींटे पड़ने पर बबाल, फायरिंग, तीन घायल, एक दबोचा

Thu, 12 Sep 2024 11:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 11:56 PM IST
सार

नवीन कुमार अपनी स्कॉर्पियो कार द्वारा दवा लेने गांव नेहरा जा रहा था। खेरेश्वर चौराहा से लोधा की तरफ मुड़ते वक्त कार से वहां से गुजर रहे बाइक पर सवार तीन लोगों पर पानी व कीचड़ के छींटे पड़ गए। जिस पर बाइक सवारों ने कार को रोक लिया। फिर कार चला रहे युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Chaos over splashing of mud in rain
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के पास 12 सितंबर को बारिश के दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार से सड़क पर गुजर रहे बाइक सवार के ऊपर कीचड़ उछल जाने को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर बाद में मारपीट, फायरिंग के साथ बवाल हो गया। इस बीच पहुंचे बाइक सवार के साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही कार पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। कार सवार युवकों से भी मारपीट की। फायरिंग भी की गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


घटना 12 सितंबर दोपहर 12: 30 बजे की है। थाना लोधा क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी निवासी नवीन कुमार अपनी स्कॉर्पियो कार द्वारा दवा लेने गांव नेहरा जा रहा था। थाना रोरावर क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहा से लोधा की तरफ मुड़ते वक्त कार से वहां से गुजर रहे बाइक पर सवार तीन लोगों पर पानी व कीचड़ के छींटे पड़ गए। जिस पर बाइक सवारों ने कार को रोक लिया। फिर कार चला रहे युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


शोर शराबा होने पर स्थानीय लोगों ने बीच- बचाव करा दिया, लेकिन बाइक सवार इस घटना से बेहद नाराज हो गए। उन्होंने फोन पर अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया। दो बाइक व कार में सवार होकर पहुंचे करीब 10-12 युवकों ने खेरेश्वर चौराहे पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कार पर लाठी-डंडों से गाड़ी के शीशों को तोड़ डाला। आरोप है कि युवकों ने सरेआम पिस्टल लहरा दी। जिसे देख लोगों में खलबली मच गई। पिस्टल लहराते हुए युवक सड़क के दूसरी ओर थाना लोधा क्षेत्र में पहुंच गए और हलवाई रामू पंडित के बेटे और भाई पर हमला बोल दिया। फायरिंग में रामू पंडित का बेटा हाथ में गोली लगने से घायल हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग व मारपीट की खबर पर रोरावर पुलिस आ गई। सबसे खास बात है कि हमलावर लगातार मारपीट करते रहे, जबकि थाना रोरावर का दारोगा आरोपियों को पकड़ने की बजाए घटनाक्रम का मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा। क्षेत्रीय लोग डंडा लेकर जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे तभी हमलावर दो बाइकों को छोड़कर कार लेकर भागने लगे। आरोप है कि आगे रोरावर थाने की गाड़ी खड़ी थी लेकिन पुलिस ने हमलावरों की कार को साइड देकर निकाल दिया। लोधा व रोरावर पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद को लेकर उलझती रही। जबकि घायल रामू पंडित के भाई धीरज कुमार व बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

खेरेश्वर चौराहा पर मारपीट व फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना लोधा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी गुलशन पुत्र कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले में रोरावर थाने के दारोगा व इलाका पुलिस की कार्यशैली की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed