फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Change in the organization of Karni Sena

Karni Sena: यूपी कार्यकारिणी भंग, ज्ञानेंद्र चौहान बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखर को यूपी की कमान

Thu, 01 May 2025 03:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 03:42 PM IST
सार

करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर मनोज सिंह चौहान ने संगठन में नए बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ठाकुर शेखर सिंह चौहान को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Change in the organization of Karni Sena
ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 16 अप्रैल को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को अनुशासनहीनता के चलते पद से हटा दिया। अगले दिन 17 अप्रैल को उनकी पदोन्नति करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई।

विज्ञापन


अखिल भारतीय करणी सेना के पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में यूपी प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शेखर सिंह चौहान की अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को यूपी की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर प्रदेश अध्यक्ष पद से ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को भी पदमुक्त कर दिया गया था। ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को अब राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 16 अप्रैल को जारी पत्र में लिखा गया है कि ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के साथ उनके नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

पत्र
अखिल भारतीय करणी सेना के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर मनोज सिंह चौहान अमर उजाला डिजिटल से हुई बातचीत में बताया कि करणी सेना में अनुशासनहीनता को लेकर कुछ शिकायतें मिलीं थी, जिसके आधार पर 16 अप्रैल को यूपी की कार्यकारिणी भंग कर प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को हटा दिया गया था।  शिकायतों की विवेचना करने के बाद अगले दिन 17 अप्रैल को कोर कमैटी ने संगठन में कुछ बदलाव किए। जो सही पाए गए उन्हें सम्मान से संगठन में दायित्व दिया गया है, जबकि जो दोषी पाए गए हैं, उन्हें संगठन से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पत्र
ठाकुर शेखर सिंह चौहान बने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष
करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर मनोज सिंह चौहान ने संगठन में नए बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ठाकुर शेखर सिंह चौहान को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष- नीरज चौहान
  • राष्ट्रीय संगठन महामंत्री- ठाकुर मनोज सिंह चौहान
  • राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बृज क्षेत्र प्रभारी- ज्ञानेंद्र सिंह चौहान पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष
  • यूपी प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार- ठाकुर शेखर सिंह चौहान पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • उत्तराखंड अध्यक्ष- ठाकुर शेखर पुंढीर
  • उत्तराखंड उपाध्यक्ष- अरूण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed