फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chandrasekhar reached medical college by dodging police despite blockade

नाकाबंदी के बावजूद पुलिस को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे चंद्रशेखर

Mon, 28 Sep 2020 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar reached medical college by dodging police despite blockade
चंद्रशेखर आजाद को जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
जिंदगी और मौत से जूझ रही हाथरस के चंदपा क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता से मिलने रविवार को जिले भर में नाकेबंदी के बावजूद भीम आर्मी/ आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच ही गए।
विज्ञापन

पुलिस उन्हें हाईवे पर घेरने को तैयार थी, मगर वे खुर्जा से जवां के रास्ते सीधे मेडिकल कालेज में पिछले गेट से आकर भारी सुरक्षा को भेदते हुए उस वार्ड के दरवाजे पर पहुंच गए, जहां पीड़िता भरती है। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक, तीखी झड़प व खींचतान हुई। बाद में अकेले उनकी वार्ड के अंदर ले जाकर परिवार से मुलाकात कराई गई और बिटिया का हाल वीडियो कॉल के जरिये दिखाया गया। इस दौरान कोविड व वेंटिलेटर का हवाला देकर डाक्टरों ने उन्हें कमरे में नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

मुलाकात के बाद चंद्रशेखर आजाद ने एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें पीड़ित बेटी का उपचार दिल्ली के एम्स में कराने, परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ में चेतावनी दी कि अगर बेटी को एम्स भेजने की मांग जल्द न मानी गई तो वे यहीं धरना देने को मजबूर होंगे। इसके बाद वे हाथरस जिले में स्थित बेटी के घर जाने की जिद पर अड़ गए। मगर, हाथरस व अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल समझा-बुझाकर उन्हें यहां से वापस भेजा। इस दौरान हाल ही में उनकी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु कुमार आदि सहित पश्चिमी यूपी, एनसीआर व राजस्थान के करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंद्रशेखर आजाद को रोकने के लिए गभाना टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसफोर्स।

चंद्रशेखर आजाद को रोकने के लिए गभाना टोल प्लाजा पर तैनात पुलिसफोर्स।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed