फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chandrasekhar Azad .. is free, he gives arrest himself

चंद्रशेखर आजाद.. आजाद है, वह खुद गिरफ्तारी देता है

Sun, 27 Sep 2020 08:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Azad .. is free, he gives arrest himself
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ से रवाना होने से पहले रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आजाद समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने जेएन मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने खड़ी भीड़ को कार पर खड़े होकर संबोधित कर उनमें खुद की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ने का जोश भरा और कहा, जिस तरह यूपी में कार पलटा दी जाती है, उसी तरह मेरी बस का टायर पंचर हुआ। फिर भी 60 किमी बाइक पर चलकर अपनी बहन व परिवार की खातिर आपके बीच आया हूं। जरूरत पड़ी और प्रशासन ने बात नहीं मानी तो हम फिर आएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाथरस के चंदपा में अनुसूचित जाति की बेटी से दुष्कर्म करने वाले अपराधियों पर रासुका लगाई जाए। धमकी भरे लहजे में चंद्रशेखर ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर प्रशासन हीलाहवाली करेगा तो वह दो अप्रैल की तरह देश बंद करना भी जानते हैं। चंद्रशेखर आजाद, आजाद है। अगर वह खुद न चाहे तो उन्हें गिरफ्तार करना आसान नहीं है। प्रशासन से कहा कि उन्हें जेल ले जाएं। इसी बहाने अलीगढ़ की जेल भी देख लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पीड़िता को एक करोड़ रुपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जब सड़क पर चलने वाले को पुलिस द्वारा गोली मारने पर नौकरी दी जाती, तो ऐसे घिनौने कृत्य की शिकार बेटी के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश शासन व प्रशासन यह बताए कि जेएन मेडिकल कॉलेज से बेहतर दुष्कर्म पीड़िता का इलाज कहीं नहीं हो सकता था। उसे मजबूरी में रखा गया है, क्योंकि अगर उसका इलाज दिल्ली में होगा तो मामला बढ़ेगा और पूरी दुनिया को पता लगेगा। शनिवार को आखिरी अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। यह उप्र पुलिस की सच्चाई है। हर जगह उन्हें रोका गया। गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो अपराधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी में जिस तरह कार पलटा दी जाती और एनकाउंटर हो जाता है। उसी तरह मेरी बस का टायर पंचर करा दिया गया। संयोग से आपके बीच में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed