{"_id":"624df6433a93f02f61108e2c","slug":"champions-in-tri-series-final-aligarh-news-ali2886916155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में चैंपियंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में चैंपियंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. आदित्य कुमार शर्मा मेमोरियल त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के फाइनल में अलीगढ़ चैंपियंस पहुंच चुकी है। लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। अनमोल वार्ष्णेय ने 53 रन की पारी खेली।
यथार्थ अग्रवाल ने नाबाद 47 रन व सचिन भारती ने 13 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 32 रन की आतिशी पारी खेली। अलीगढ़ रॉयल्स की ओर से वैभव वार्ष्णेय व उत्कर्ष गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी अलीगढ़ रॉयल्स की टीम 18.1 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। वैभव ने 30 रन, माधव गौड़ ने 20 रन व आदित्य भारद्वाज ने 18 रन बनाए। चैंपियंस की ओर से सचिन भारती ने तीन विकेट व पृथ्वी वार्ष्णेय ने दो विकेट झटके। सचिन को मैन ऑफ द मैच व माधव को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल वार्ष्णेय और अमित गर्ग ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, विकास अग्रवाल, सिद्धार्थ गौड़, दीपक राठौर, विशाल सक्सेना, अजय शर्मा, तरुण पबरेजा, नरेश कुमार गुल्ला, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो