फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebration of Nandotsav in Shri Varshney Temple

Aligarh News: कान्हा की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई ...

Wed, 09 Sep 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Nandotsav in Shri Varshney Temple
वार्ष्णेय मंदिर में नंदोत्सव में नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
श्री वार्ष्णेय मंदिर में मंगलवार शाम नंदोत्सव की धूम रही। कान्हा के जन्म की खुशी में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से नंदगांव का स्वरूप दिया गया। नंद बाबा के घर कान्हा के जन्म की खुशियां मनाते हुए यशोदा मैया ने उपहार लुटाए। सखियों ने बधाई गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों और बधाई गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नृत्य करते रहे।
विज्ञापन



नंद बाबा की भूमिका अनिल वार्ष्णेय और यशोदा मैया की भूमिका विजय लक्ष्मी वार्ष्णेय ने निभाई। रोहिणी बनीं सपना वार्ष्णेय के साथ अंकुर वार्ष्णेय, दिव्यम वार्ष्णेय, खुशी वार्ष्णेय, अवनी वार्ष्णेय और श्रीनिका वार्ष्णेय ने मोतियों की मालाएं और लड्डू लुटाकर श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया। मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वालों ने भी हाथी, घोड़ा और पालकी समेत उपहार लुटाए।
विज्ञापन



तनिष्क वार्ष्णेय ने कन्हैया और वैंकटेश वार्ष्णेय ने बलराम का स्वरूप धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। दोनों के मनोहारी स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समाजसेवी सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, अशोक कुमार वार्ष्णेय, विनोद कुमार वार्ष्णेय, सुनील कुमार वार्ष्णेय और राहुल स्क्रैप ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा ने बधाई गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद भजन संध्या में आचार्य राघवजी महाराज और आचार्य गौरव के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। गिरधर वार्ष्णेय, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, सीमा और लक्ष्मी वार्ष्णेय ने भी बधाई गीत प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed