फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebrating New Year 2025

Happy New Year: आज नए साल के जश्न में डूबेगा शहर, नाच-गाने के साथ होगा साल 2025 का स्वागत, होगी आतिशबाजी

Tue, 31 Dec 2024 10:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 10:38 AM IST
सार

31 दिसंबर को साल 2024 का आखिरी दिन है। रात 12 बजते ही धमाल होगा। इस दौरान आतिशबाजी भी होगी। शहर के होटल-रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर कपल की एंट्री है। होटलों की पार्टियों में एंट्री शुल्क चुकाकर ड्रिंक्स और लजीज व्यंजनों का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन
Celebrating New Year 2025
2025 के स्वागत को लेकर सजी फूलों की दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल के जश्न को लेकर अलीगढ़ शहरवासी तैयार हैं। खासतौर पर युवाओं और नवविवाहितों में इसे लेकर काफी क्रेज है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे लोग साल 2024 को अलविदा करेंगे और नए साल का जश्न मनाएंगे। इसके लिए होटल, रेस्टोरेंट और बाजार सजकर तैयार हैं।

विज्ञापन


होटल व रेस्टोरेंट में खास तैयारियां की गई हैं। लोगों को पार्टी देने के साथ ही जायकेदार खाना भी परोसा जाएगा। लाइव बैंड, इवेंट, डीजे लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइट, गुब्बारे की सजावट इसे और भी आकर्षक बनाएगी। नए साल को शहर के होटल, रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

मैरिस रोड पर नव वर्ष के स्वागत को सजा गेस्ट हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर को साल 2024 का आखिरी दिन है। रात 12 बजते ही धमाल होगा। इस दौरान आतिशबाजी भी होगी। शहर के होटल-रेस्टोरेंट में विशेष तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर कपल की एंट्री है। होटलों की पार्टियों में एंट्री शुल्क चुकाकर ड्रिंक्स और लजीज व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। कई रेस्टोरेंट में एक साथ पार्टी की व्यवस्था की गई है।

10 लोगों को मिला ओकेजनल बार का लाइसेंस
अलीगढ़ जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि नए साल के लिए अभी तक 10 लोगों को ओकेजनल बार का लाइसेंस जारी किया जा चुका है। 31 दिसंबर रात 12 बजे तक यह लाइसेंस मान्य होगा। इसके बाद अगर बार खुला मिला तो कार्रवाई की जाएगी। यहीं नहीं सभी इंस्पेक्टर को बार में उपयोग होने वाली शराब को जांचने का आदेश दिया गया है। बताया कि यूपी के अलावा अगर दूसरे प्रदेशों की शराब बार में पकड़ी गई तो कार्रवाई होगी।

आठ बजे के बाद पार्टी शुरू होंगी। अनलिमिटेड फूड के साथ नाचने-गाने का फुल इंतजाम है। बच्चों के लिए कई रोमांचक खेल भी हैं।-विशाल वार्ष्णेय, श्रीकृष्णा रिसोर्ट


पार्टी और आयोजनों के चलते स्टाफ को भी बढ़ाया गया है। रात में 12 बजे केक भी कटेगा। मनोरंजन के साथ लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था है।-अखिल गुप्ता, होटल आभा
विशेष सजावट कराई गई है। कुछ लोगों ने फैमिली के लिए पहले से ही बुकिंग भी करा रखी है। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।-निशांत जैन, स्काई डेक
दो हॉल में बुकिंग है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में भी प्री-बुकिंग आ रही है। लोगों को लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे। देर रात तक पार्टियां चलेंगी।-रोमिल गुप्ता, होटल ऑर्चिड ब्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed