{"_id":"623215c4a01af80dc36af0e6","slug":"celebrate-holi-aligarh-news-ali287111258","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शोभायात्रा में हुरियारों ने जमकर उड़ाया गुलाल, मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शोभायात्रा में हुरियारों ने जमकर उड़ाया गुलाल, मचाया हुड़दंग
विज्ञापन
जयगंज के मदन मोहन महाराज मंदिर की शोभायात्रा में डोले के साथ चलते
- फोटो : CITY OFFICE
तालानगरी स्थित बालाजी महाराज मंदिर के 16वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के नारों के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर भगवा गुलाल उड़ाया। इस दौरान बालाजी महाराज के भजनों व जयकारों से शहरवासी झूम उठे।
तालानगरी स्थित बालाजी महाराज मंदिर के 16वें दो दिवसीय वार्षिकोत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से हुई। महावीर गंज हनुमान मंदिर से सुबह दस बजे यात्रा प्रारंभ हुई, जो रेलवे रोड होते हुए टीकाराम मंदिर पहुंची। महामंडलेश्वर पूर्णानंदपुरी महाराज, निवर्तमान शहर विधायक संजीव राजा, सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान सभी भक्त भगवा रंग की पोशाक पहनकर सनातनी ध्वजा लेकर चल रहे थे।
स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि देश की सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम के लिए जानी जाती है। इस संस्कृति में परोपकार की भावना देखने को मिलती है। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य सर्वसमाज को एकजुट कर सनातन धर्म की पताका विश्व भर में लहराना है। बैंडबाजों की धुन व भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर गुलाल और फूलों से होली खेली। इस मौके पर गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, अनिल तिवारी, राकेश सक्सेना, मनोज अग्रवाल, राजेश मित्तल, दिनेश मित्तल, गणेश वार्ष्णेय, मुकुल मित्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी के मौके पर सोमवार को जयगंज के मदन मोहन महाराज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न झांकियों और पांच बैंडों के साथ हुरियारों ने गुलाल उड़ाया। नाचते गाते हुए जमकर हुड़दंग भी मचाया। जिसकी रंगपाशी नरवर वाले महंत हरिकांत महाराज ने की।
प्राचीन रंगभरनी एकादशी महोत्सव पर निकाली गई 106वीं भव्य शोभायात्रा में चौकी पूजन पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने किया। सिंहासन पूजन पूर्व विधायक संजीव राजा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, महानगर युवा मोर्चा अमन गुप्ता ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मूलचंद्र गोयल ने किया। जयगंज से प्रारंभ होकर शोभायात्रा आगरा रोड स्थित गोपाल जी बगीची पहुंची। जहां पूजा के बाद वापस मदन मोहन महाराज मंदिर पर पहुंची। वृंदावन से आईं विशेष झांकियों में राधा-कृष्ण और शिव पार्वती की जीवंत झांकी को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे।
पांच बैंडों के साथ द्वारिकाधीश, लक्ष्मीनारायण, रंगेश्वर महादेव के सिंहासन साथ में चल रहे थे। मथुरा से आई नफीरी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। साथ ही लोगों पर फूल बरसाए। काली के स्वरूपों की तलवारबाजी देखने के लिए भी होड़ मची रही। इस मौके पर अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, महामंत्री डॉ. रजत सक्सेना, मनोज यादव, धर्मेंद्र अग्रवाल, मनोज सत्या, सौरभ यादव, अतुल प्रकाश सक्सेना, राज सक्सेना, नीतू लाला, अभय शर्मा, अजय शर्मा, उमेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
जयगंज से निकाली गई शोभायात्रा से सोमवार को बाजारों में मेले जैसा माहौल बन गया। शोभायात्रा को देखने और उसमें शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। आलम यह था कि पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। बाजारों में लोग रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेलते रहे। इसके साथ ही भजनों पर नाचते गाते हुए धमाल मचाया।
जयगंज में रंगभरनी एकादशी के मौके पर निकली शोभायात्रा में द्वारकाधीश महाराज मंदिर के डोले भी शामिल हुए। इससे पहले मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं ने टेसू के फूल व गुलाल से होली खेली। दस बजे ठाकुरजी का दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिर के डोले से लगभग तीन हजार किलो गुलाल उड़ाया गया। इस मौके पर विनोद वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, सौरभ भटनागर, पंडित अवधेश गौड़, दीपक सराफ, रजत यादव आदि मौैजूद रहे।