फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE Resul

सीबीएसई 12वीं का परिणामः अलीगढ़ में डीपीएस की श्रेष्ठा रहीं सबसे सर्वश्रेष्ठ

Sat, 31 Jul 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE Resul
विजयी चिन्ह दिखाती ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जब कक्षा 12 का परिणाम जारी किया तो अच्छे नंबर देखकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रेष्ठा पांडेय जिले में 98.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बन गई हैं। जबकि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की मानवी, संत फिदेलिस की अनुष्का और कशिश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तो संत फिदेलिस स्कूल की ही आस्था अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जिलेवार तैयार हुई सूची के अनुसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल की श्रेष्ठा पांडेय 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर रहीं। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की मानवी सिंघल, संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अनुष्का जैन और कशिश गोयल ने संयुक्त रूप से 98.8 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संत फिदेलिस स्कूल की आस्था अग्रवाल ने 98.2 फीसद अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महर्षि विद्या मंदिर की सानिका गोयल और श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी के मनुदेव चौधरी 98 प्रतिशत अंक लाकर चौथे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान पर ओएलएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सलीना हारिस ने 97.8 फीसद अंक हासिल किए।
विज्ञापन

परिणाम जारी होते ही जैसे ही विद्यार्थियों ने मोबाइल पर अंकतालिका देखी। अच्छे नंबर देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इधर, परिणाम से कई बच्चे असंतुष्ट भी दिखे। बच्चों ने इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मन बनाया है। जबकि कुछ विद्यालय प्रबंधन भी जारी परिणाम से खुश नहीं दिखे। नियमों की सीमित परिधि में बांधकर तैयार हुए रिजल्ट पर स्कूल प्रिंसिपल अथवा प्रबंधन का कहना था कि इस कारण वास्तव के कई मेधावी पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के टॉप टेन मेधावी छात्र-छात्राएं
रैंक नाम अंक प्रतिशत विद्यालय
1 श्रेष्ठा पांडेय 98.8 दिल्ली पब्लिक स्कूल
2 मानवी सिंघल 98.4 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
2 अनुष्का जुनैजा 98.4 संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
2 कशिश गोयल 98.4 संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3 आस्था अग्रवाल 98.2 संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4 सानिका गोयल 98 महर्षि विद्या मंदिर स्कूल
4 मनुदेव चौधरी 98 श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी
5 सलीना हारिस 97.8 ओएलएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
6 अनुराग सेंगर 97.6 दिल्ली पब्लिक स्कूल
6 सागर अग्रवाल 97.6 दिल्ली पब्लिक स्कूल
6 मारिया खान 97.6 संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
7 तन्मय गर्ग 97.4 ओएलएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
7 अतुल चौधरी 97.4 गुरुकुल पब्लिक स्कूल खैर
7 नेहा मालान 97.4 श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी
7 प्रथम कुमार शर्मा 97.4 थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल
8 नव्या शर्मा 97.2 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
8 पलक सिंह 97.2 ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
8 सात्विका साक्षी 97.2 ओएलएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
9 याशी मित्तल 97 श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी
10 विवेक राजपूत 96.8 संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
10 आकांक्षा 96.8 संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
10 अपूर्वा माथुर 96.8 दिल्ली पब्लिक स्कूल
10 चित्रांगी सिंह 96.8 ओएलएफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
10 प्रिया गोयल 96.8 श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी
10 महक शर्मा 96.8 श्रीजी पब्लिक स्कूल जट्टारी

श्रेष्ठा पांडेय । 98.8 डीपीएस

श्रेष्ठा पांडेय । 98.8 डीपीएस- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed