{"_id":"65de2f1f17d9efd251029cd4","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-from-farmers-house-in-broad-daylight-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100487-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान के घर से दिनदहाड़े लाखों की नगदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान के घर से दिनदहाड़े लाखों की नगदी व जेवर चोरी
Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर गांव रोहिना सिंहपुर में एक किसान के लाखों की नगदी और जेवर भतीजे के घर से चोरी हो गए। किसान की पत्नी मकान पहुंची तो रुपये-जेवर चोरी देखकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
गांव निवासी किसान जितेंद्र पुत्र डिप्टी सिंह के अनुसार उनके घर पर निर्माण चल रहा है। इसके चलते उन्होंने अपने घर का सामान पड़ोस में भतीजे के घर पर रख दिया था। खाने-पीने की व्यवस्था भी वहीं है। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह खेत में मक्का बोने चले गए।
उनकी पत्नी मनीषा निर्माणाधीन मकान पर मिस्त्री और बेलदार के साथ काम देख रही थीं। दोपहर में वह भतीजे के घर पहुंचीं तो रुपये-जेवर और कपड़ों वाला बक्सा चोरी हो चुका था। यह देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
खबर फैली तो परिवार वालों ने इधर-उधर देखा। इस पर घर के पीछे खाली एक प्लाट में बक्सा और कपड़े पड़े मिले। पीड़ित के अनुसार बक्से में ढाई लाख रुपये और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर थे।
पीड़ित किसान ने मकान निर्माण के काम में लगे एक बेलदार पर चोरी करने की आशंका जताई है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ बरला सर्जना सिंह के अनुसार चोरी का मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना के साक्ष्य जुटाए गए हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।