{"_id":"6a8b5a41c167f5f1f5028aea","slug":"case-registered-against-two-hospitals-operating-without-registration-aligarh-news-c-426-1-atl1001-1257-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अतरौली में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। ब्लॉक के पास रामघाट रोड स्थित सहारा हॉस्पिटल और इंडियन हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर को जांच में अनियमितता मिलने पर अवैध पाया गया। दोनों अस्पताल संचालकों के खिलाफ थाना अतरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सीएचसी अतरौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनेंद्र यादव ने बताया कि मई 2026 में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बिना डिग्री और पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद टीम ने दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया। यहां कोई पंजीकृत डॉक्टर और योग्य पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। विभाग ने 25 जून को नोटिस देकर तीन दिन में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन संचालकों ने कोई कागजात नहीं दिए। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
बिना योग्यता इलाज जानलेवा
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिना जरूरी योग्यता और पंजीकरण के मरीजों का इलाज करना गंभीर लापरवाही है। विभाग ने ऐसे अस्पतालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। उन्होंने बताया है कि लोग इस तरह के अस्पतालों की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से करें।