फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case registered against seven including deceased Aurangzeb for robbery and molestation

मामू भांजा प्रकरण: मृतक औरंगजेब सहित सात पर डकैती-छेड़खानी का मुकदमा दर्ज, दो अज्ञात आरोपी भी

Sun, 30 Jun 2024 03:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

मुकदमा उसी घर की महिला की ओर से कराया गया है, जिसके घर में घुसने के दौरान घास की मंडी निवासी औरंगजेब को 18 जून की रात मामू भांजा में पीटा गया था।

विज्ञापन
Case registered against seven including deceased Aurangzeb for robbery and molestation
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलीगढ़ के मामू भांजा प्रकरण में व्यापारियों-भाजपा की ओर से उठाई जा रही मांग पर मृतक औरंगजेब सहित उसके साथियों पर डकैती व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के 11वें दिन यह मुकदमा शासन से इशारा मिलने के बाद दर्ज किया गया है, जिसमें औरंगजेब द्वारा खुद की पिटाई के दौरान वायरल वीडियो में बताए गए नामों का उल्लेख है। अब पुलिस मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। मुकदमे में सात नामजद व दो अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


यह मुकदमा उसी घर की महिला की ओर से कराया गया है, जिसके घर में घुसने के दौरान घास की मंडी निवासी औरंगजेब को 18 जून की रात मामू भांजा में पीटा गया था। एसएसपी के आदेश पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि 18 जून की रात सवा 10 बजे महिला घर में खाना बना रही थी। पति व बच्चे कमरे में लेटे थे। ससुर मंदिर गए थे। तभी पांच-छह बदमाश सीढि़यों से ऊपर चढ़ आए। एक के हाथ में तमंचा व दो के हाथ में चाकू थे। उसे धमकाते हुए घेर लिया और गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


फिर तमंचे के बल पर गले से जंजीर लूट ली। छेड़खानी करते हुए कमरे में अंदर ले जाकर अन्य गहने निकलवाए। अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये, गहने निकलवा लिए। साथियों को गहने व रुपये देकर बोला कि इसे पकड़ो। मैं और सामान लाता हूं। इसी बीच बदमाशों को पकड़े जाने का भय होने लगा, क्योंकि नीचे से कुछ लोगों की आवाज आ रही थी। इस पर बदमाश भागे तो एक बदमाश का जीने से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। उसके हाथ-पैर, सिर में चोट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब लोगों ने उसे बल प्रयोग कर पकड़ा तो उसने अपना नाम फरीद उर्फ औरंगजेब बताया। साथियों के नाम सलमान, मोहम्मद जकी, आशू पान वाले का लडक़ा, अकबर नाम बताए। रेकी में अपने अलावा फरीद, नवाब, शमीम व दो अज्ञात साथी भी बताए। स्वीकारा कि वह कई दिन से रेकी कर रहे थे। उस रात भी रेकी करने आए थे। इसी बीच आए ससुर ने पुलिस को खबर दी। तब पुलिस उसे जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गई। वह खुद थाने तहरीर लेकर गई, मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब एसएसपी के आदेश पर डकैती व छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

औरंगजेब की हत्या में उसी रात छह लोग गिरफ्तार कर जेल भेज गए। भाजपा व व्यापारी पक्ष उसी दिन से मुकदमा कराने की जिद पर अड़े थे। पहले दिन तहरीर दी गई थी। मगर बाद में दूसरी तहरीर दी गई। जिस पर शासन का इशारा मिलने पर मुकदमा लिखा गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी विवेचना के साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed