फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against two including Keshavdev for rhetoric

अलीगढ़ : बयानबाजी पर केशवदेव सहित दो पर मुकदमा दर्ज

Sat, 21 May 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two including Keshavdev for rhetoric
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने और बयानबाजी को लेकर पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में ऊपरकोट जामा मस्जिद को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे पंडित केशवदेव पर व सोशल मीडिया पर भड़काऊ देने में एक अन्य पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ये दोनों मुकदमे बन्नादेवी थाने में खुद पुलिस के स्तर से दर्ज किए गए हैं। बता दें कि एक मुकदमा गोधा में बृहस्पतिवार को फेसबुक यूजर पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बन्नादेवी की रामबाग कॉलोनी के रहने वाले भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष पंडित केशव देव ने जामा मस्जिद को लेकर एक आरटीआई मांगी थी। उसका जवाब मिलने के बाद से वे लगातार सोशल मीडिया व टीवी मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। इसको लेकर केशव देव के खिलाफ धारा 153ए, 188, 295ए, 505, 298 के तहत मुकदमा बन्नादेवी के इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह की ओर से दर्ज किया गया है, जिसमें धर्म विशेष के लोगों को भड़काने व धार्मिक स्थल के संबंध टिप्पणी करने का आरोप है।
विज्ञापन

इधर, बन्नादेवी के ही एसआई मनीष चिकारा की ओर से सराय रहमान बड़ा चौक के उमैर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उमैर ने लोकल न्यूज व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें वह धर्म विशेष के लोगों को भड़काने का प्रयास करते हुए बयान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सोशल मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी करने पर मुकदमा करने के आदेश दे दिए गए हैं। सभी से अनुरोध है कि गैर जिम्मेदार बयानबाजी से परहेज करें।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed