{"_id":"67993e4655fda6eecd053ad2","slug":"case-filed-against-the-director-of-saima-mansoor-public-school-aligarh-news-c-56-1-hts1002-126245-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल के संचालक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल के संचालक पर मुकदमा दर्ज
Wed, 29 Jan 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने कोतवाली चंदपा क्षेत्र के परसारा स्थित साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल के संचालक सलमान किदवई के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में स्कूल के पूर्व शिक्षक ने मुख्ख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए वन प्रभाग के सेक्शन प्रभारी मंजू सिंह ने कहा है कि गांव परसारा में स्थित साइमा मंसूर स्कूल में संचालक द्वारा जानवरों को एयरगन से मारने की सूचना मिली थी। टीम ने मामले की जांच की। शिकायतकर्ता असलम खान पुत्र जसमान निवासी चुरसैन ने शिकायत करते हुए कहा था कि संचालक को कुत्तों का शिकार करने का बहुत शौक है।
उन्होंने भूरे रंग के कुत्ते को शिकायतकर्ता के सामने मार दिया। टीम ने जानवरों के कुछ अवशेष भी बरामद किए थे। यह काफी पुराने व कुत्ते के प्रतीत होते हैं। इनको कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी चल रहीर है।