फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Case filed against named and unknown accused for locking ADA office

Aligarh News: एडीए कार्यालय पर ताला जड़ने पर नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Tue, 02 Jan 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 10:20 PM IST
सार

1 जनवरी को किसान यूनियन के नाम से कुछ व्यक्ति जिसमें कृष्णकांत निवासी जिरौली डोर, लोधा एवं अन्य व्यक्ति अलीगढ विकास प्राधिकरण के प्रांगण में आए और प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियो के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

विज्ञापन
Case filed against named and unknown accused for locking ADA office
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में किसान यूनियन से जुडे किसानों द्वारा तालाबंदी करने के प्रकरण में एक नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एडीए के कर्मचारी सुरेश पाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमें में आरोप लगाया है कि एक जनवरी को किसान यूनियन के नाम से कुछ व्यक्ति जिसमें कृष्णकांत निवासी जिरौली डोर, लोधा एवं अन्य व्यक्ति अलीगढ विकास प्राधिकरण के प्रांगण में आए और प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियो के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक सुभाष कठेरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने कृष्णकांत को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed