{"_id":"67f7748c5bd72824d2087e31","slug":"case-filed-against-karni-sena-leader-for-contract-to-kill-sp-mp-ramjilal-suman-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramji Lal Suman: सपा सांसद की सुपारी देने वाले करणी सेना नेता पर मुकदमा, होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramji Lal Suman: सपा सांसद की सुपारी देने वाले करणी सेना नेता पर मुकदमा, होगी जांच
Thu, 10 Apr 2025 01:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:04 PM IST
सार
मोहन चौहान ने यह एलान किया था कि या तो वे खुद सपा सांसद की हत्या करेंगे या फिर जो भी उन्हें गोली मारेगा, उसे वे 25 लाख रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी से सुर्खियों में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन की सुपारी देने वाले करणी सेना नेता मोहन चौहान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा सपा महिला सभा की अध्यक्ष की तहरीर पर जवां थाने में लिखा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मोहन चौहान ने यह एलान किया था कि या तो वे खुद सपा सांसद की हत्या करेंगे या फिर जो भी उन्हें गोली मारेगा, उसे वे 25 लाख रुपये का इनाम देंगे। सपा महिला सभा अध्यक्ष चंदनिया निवासी आरती सिंह ने इस संबंध में गांधीपार्क थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
मोहन चौहान ने यह एलान सपा सांसद द्वारा संसद में राणा सांगा को लेकर दिए विवादित बयान के संदर्भ में किया था। चूंकि मोहन चौहान जवां क्षेत्र में रहते हैं। इसलिए गांधीपार्क से तहरीर जवां भेज दी गई। जहां मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब मामले में आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन