{"_id":"63f27f4b19be0a15d30257c4","slug":"case-filed-against-8-for-assaulting-amu-guard-aligarh-news-c-2-1-gur1003-49439-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू गार्ड से मारपीट में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू गार्ड से मारपीट में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज, दो दबोचे
Mon, 20 Feb 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:28 AM IST
सार
बाबे सैयद गेट के बाहर कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे और हंगामा कर रहे थे। जब एएमयू के गार्ड ने उन्हें टोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हंगामा होते देख अन्य सुरक्षाकर्मी आ गए और 2 युवकों को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद गेट पर शनिवार रात गार्ड से मारपीट के मामले में 8 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि शनिवार देर रात 12:30 बजे बाबे सैयद गेट के बाहर कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे और हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
जब गार्ड ने उन्हें टोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हंगामा होते देख अन्य सुरक्षाकर्मी आ गए और 2 युवकों को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में ईमाद, मुराद, गाजी, फराज, आसिम, शेहराब, फईयाज, अज्जू और समीर को नामजद नामजद कर मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर थाना सिविल लाइन प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जो नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन