{"_id":"66048cc3f5837d732c0203f4","slug":"case-filed-against-50-60-unknown-people-for-creating-jam-aligarh-news-c-63-1-sali1025-101563-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जाम लगाने पर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जाम लगाने पर 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 28 Mar 2024 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
गांव पोरा में सोमवार की रात को मौत के घाट उतारे गए दंपती के शवों का मंगलवार की देर रात को पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने जाम लगा रहे 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस कर्मियों को मारपीट कर घायल करने और जाम लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आश्वस्त किया कि गिरफ्तार पिता-पुत्र का तत्काल चालान कर जेल भेजा जाएगा और तीसरे नामजद को तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बता दें कि दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने रात्रि में ही आरोपी नामजद पिता-पुत्र को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मंगलवार की सुबह किसी ने यह अफवाह फैला दी कि पुलिस आरोपियां को छोड़ रही है। यह सुनकर भड़के ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर लिया था। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से शवों को उतारकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवा दिया। इस बीच चालक एंबुलेंस को छोड़कर भाग गया। पुलिस कर्मी एंबुलेंस में शवों को लेकर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार करवाया।