फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cars collided while eating food at Dhaba

Aligarh: ढ़ाबे पर खाना खाने के दौरान कार टकरायीं, युवक ने तानी पिस्टल

Mon, 28 Aug 2023 12:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 12:52 AM IST
सार

आशीष के अनुसार रविवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ बौनेर स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहा था। कार को ढाबे के पास ही खड़ा कर दिया। तभी वहां एक युवक भी कार लेकर आ गया। जो आशीष की खड़ी कार से टकरा गई। इसका आशीष ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने कार से पिस्टल निकाल कर आशीष के ऊपर तान दी ।

विज्ञापन
Cars collided while eating food at Dhaba
गाड़ी में बरामद हुई पिस्टल को देखा पुलिसकर्मी - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के थाना महुआखेड़ा के बौनेर स्थित एक ढाबे पर रविवार शाम गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनमें हाथापाई तक हो गई। आरोप है कि तभी एक युवक ने कार में रखी पिस्टल निकालकर युवक के ऊपर तान दी। इस पर कार सवार गाड़ी को लेकर भागने लगा। जिसे दूसरे पक्ष ने पीछा कर पनैठी पुलिस चौकी के पास दबोच लिया। 

विज्ञापन


कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने जब जांच की तो वह पिस्टल न होकर पिस्टल जैसी आकृति का दिखने वाला लाइटर निकला। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना अकराबाद के गांव जसरथपुर निवासी आशीष कुमार का पशुओं की खल का एक गोदाम हैं। आशीष के अनुसार रविवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ बौनेर स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहा था। कार को ढाबे के पास ही खड़ा कर दिया। तभी वहां एक युवक भी कार लेकर आ गया। जो आशीष की खड़ी कार से टकरा गई। इसका आशीष ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने कार से पिस्टल निकाल कर आशीष के ऊपर तान दी । यह सब आशीष के साथियों ने देखा तो वह ढ़ाबे से बाहर की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आशीष ने शोर मचाते हुए साथियों की मदद से कार सवार का पीछा करना शुरू कर दिया । पनैठी पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। हंगामा होता देख वहां पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी आ गए । मामले की जानकारी लेकर पुलिस कर्मियों ने कार को कब्जे में ले लिया । कार की तलाशी ली तो उसमें रखी पिस्टल मिल गई। घटनास्थल बौनेर का होने पर दोनों पक्षों को थाना महुआखेड़ा भेज दिया । पुलिस ने जांच शुरू की तो वह पिस्टल की आकृति वाला लाइटर निकला। यह देख पुलिस कर्मी हैरान रह गए । महुआखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, पूरे मामले में जांच की जा रही है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed