फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car riders abducted the young man in front of the deewani

Aligarh News: दीवानी के सामने से कार सवारों ने किया युवक का अपहरण, पुलिस से घिरता देख छोड़ भागे

Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
सार

सिराज दीवानी के सामने खड़ा था। तभी कार मालिक एक सफेद रंग की दिल्ली नंबर कार से अपने तीन-चार अज्ञात साथियों संग आया और खींचकर उसे कार में डाल लिया। इस घटनाक्रम पर वहां खड़े हेडकांस्टेबल जोगिंदर की नजर पड़ गई और उसने कार के पीछे बाइक लगा दी।

विज्ञापन
Car riders abducted the young man in front of the deewani
सिराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में दीवानी के सामने से सोमवार शाम एक युवक का कार सवारों ने अपहरण कर लिया और ले जाने लगे। इसी बीच पास ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस के हेडकांस्टेबल जोगिंदर की जब इस घटनाक्रम पर नजर पड़ी तो उसने कार सवारों के पीछे बाइक दौड़ा दी और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने उनको घेर लिया। इस पर अपहरणकर्ता कार व युवक को छोड़कर भाग गए। पूछताछ में युवक ने स्वीकारा है कि पूर्व परिचितों व साथियों ने पुराने विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान उसे पीटा भी गया, जिससे उसके चोट आई है।

विज्ञापन


सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह के अनुसार जमालपुर सिविल लाइंस का कार चालक सिराज सांगवान सिटी महुआखेड़ा के एक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। वहां से कुछ समय पहले काम छोड़ दिया। इसके बाद एक दिन उसी कार मालिक ने अपने परिवार की महिला को खुर्जा तक छोडऩे को कहा था। मजदूरी के नाम पर सिर्फ 200 रुपये दिए थे। इस पर उसे जाने से मना कर दिया था। इसी बात पर वह खुन्नस मानने लगा।
विज्ञापन


सिराज दीवानी के सामने खड़ा था। तभी कार मालिक एक सफेद रंग की दिल्ली नंबर कार से अपने तीन-चार अज्ञात साथियों संग आया और खींचकर उसे कार में डाल लिया। इस घटनाक्रम पर वहां खड़े हेडकांस्टेबल जोगिंदर की नजर पड़ गई और उसने कार के पीछे बाइक लगा दी। पुलिस कंट्रोल रूम के कार को घेर लिया। इससे आरोपियों की साजिश नाकाम हो गई। हालांकि आरोपी भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed