फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   car rammed into the truck from behind

Aligarh Road Accident: कार पीछे से ट्रक में जा घुसी, युवक की मौत, ट्रक के चालक-हेल्पर भाग गए

Sat, 19 Jul 2025 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 10:10 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव नूरपुर के प्वाइंट संख्या 46.300 पर यह हादसा हुआ। जालौन से दिल्ली जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक राम सुंदर निरंजन की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
car rammed into the truck from behind
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 19 जुलाई की सुबह करीब छह बजे एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव नूरपुर के प्वाइंट संख्या 46.300 पर यह हादसा हुआ। जालौन से दिल्ली जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक राम सुंदर निरंजन (39) पुत्र रमेश चंद्र निरंजन निवासी गांव बाढ़ थाना कोच जनपद जालौन की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार सवार दिलीप कुमार निवासी ग्राम सोमई थाना एट, जालौन, नीरज और अंश निवासी ग्राम सिमरिया थाना कोच जनपद जालौन घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


सभी घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए हैं। मृतक के परिवार की ओर से हादसे की तहरीर टप्पल थाने में दी गई है। बताते हैं कि कार सवार दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती परिजन को देखने जा रहे थे। वहीं ट्रक इगलास से आलू लादकर यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक के चालक-हेल्पर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed