फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car collapses, five die

नहर में कार गिरी, पांच की मौत

Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Car collapses, five die
सोफा के निकट हादसे का शिकार हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात लगभग आठ बजे सोफा के निकट एक कार के नहर में गिरने से एक ही परिवार के चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार समेत युवकों को बाहर निकलवाया, लेकिन चार की मौत हो चुकी थी। एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया था, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। यह सभी एक सगाई समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन


 बताते हैं कि सोफा नगलिया में महेश फौजी के बेटे सुमित की सगाई थी। इसमें लोधा थाने के गांव करसुआ में रहने वाले उनके साले के परिवार के कई लोग शामिल होने पहुंचे थे। महेश के साढ़ू सुशील पुत्र फौजू सिंह निवासी खटाना, थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर अपने भांजे अंकित पुत्र टीटू निवासी कुराली थाना जानी जनपद मेरठ के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से सगाई में शामिल होने सोफा की नगलिया पहुंचे थे। सगाई के बाद शाम सात बजे करसुआ से आए युवकों सुशील के भांजे अंकित से कहा कि उन्हें कार से करसुआ तक छोड़ आए। इस पर अंकित तैयार हो गया। वह करसुआ निवासी नवीन पुत्र प्रताप सिंह, भारत पुत्र मुकेश राणा, अंशु पुत्र नंद किशोर शर्मा, आकाश पुत्र दिनेश, लाखन पुत्र चंद्रभान सिंह     तथा प्रशांत पुत्र सूरजभान को कार में बिठाकर छोड़ने के लिए चल दिया। 
विज्ञापन


गांव से सोफा नहर पटरी पर कुछ दूर ही कार पहुंची होगी कि आगे से आ रहे वाहन को साइड देने में कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। कार में आगे बैठे लाखन ने साइड का शीशा तोड़ा और किसी तरह बाहर निकला। इसके बाद हिम्मत कर प्रशांत को बाहर निकाला। इसके बाद कार नहर में डूबने लगी। यह देख लाखन ने मदद के लिए गुहार लगाई। वहां से गुजर रहे राहगीर दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल सीओ तेजवीर सिंह व इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर के जरिए कार को बाहर खींचने का प्रयास किया गया। इसी बीच किसी तरह आकाश को बाहर निकाल लिया। उसकी सांसें चल रही थी। उसे अलीगढ़ भेजा गया लेकिन रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एक घंटे की मशक्कत के बाद अन्य चारों को बाहर निकाला जा सका। सभी की जान जा चुकी थी। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। करसुआ निवासी मृत चारों युवकों की उम्र महज 19 से 22 वर्ष थी। वह एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के लड़के थे। परिजनों के पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने  पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed