फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Canter collides with unknown vehicle in fog, youth dies

Aligarh News: कोहरे में अज्ञात वाहन से टकराया कैंटर, युवक की मौत

Thu, 09 Jan 2025 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 02:52 AM IST
सार

गांव मरोरगढ़ी के पास कोहरे में वाहन कतार में चल रहे थे। इस बीच टमाटर से भरा कैंटर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Canter collides with unknown vehicle in fog, youth dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर 8 जनवरी तड़के कोहरे में हादसा हो गया। एक कैंटर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


8 जनवरी सुबह करीब साढ़े चार बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव मरोरगढ़ी के पास कोहरे में वाहन कतार में चल रहे थे। इस बीच टमाटर से भरा कैंटर आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में व्यापारी अवधेश गोस्वामी पुत्र धनुषगिरि (27) व राहुल राठौड़ निवासीगण निवासी बिलोकलां थाना शिवपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जेवर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान अवधेश गोस्वामी ने दम तोड़ दिया। राहुल का उपचार चल रहा हैं। हादसे के बाद कैंटर चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। मृतक के भाई अनिल गोस्वामी ने बताया कि कैंटर आगरा की तरफ से दिल्ली मंडी टमाटर लेकर जा रहा था। इसमें चार लोग सवार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना में अभी शिकायती पत्र नहीं मिला हैं, कैंटर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed