फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Candle march

भाजपा विधायक संजीव राजा से पूर्व सैनिक नाराज, कैंडल मार्च

Mon, 14 Dec 2020 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Candle march
कैंडल जलाकर भाजपा के खिलाफ रोष प्रकट करते पूर्व सैनिक - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी कर्नल निशीथ सिंघल पर की गई टिप्पणी एवं एफआईआर से नाराज पूर्व सैनिक शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। सेंटर प्वाइंट पर कैंडल मार्च कर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। 16 दिसंबर को पालीवाल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित पूर्व सैनिकों की सभा में यह मुद्दा गरमाएगा।
विज्ञापन

चंद रोज पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हाथरस अड्डा पर नगर निगम प्रवर्तन दल एवं भाजपाई आमने-सामने आ गए थे। प्रवर्तन दल में सेवानिवृत्त सैनिक हैं। कर्नल आरके सिंह के नेतृत्व में थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना से सेवानिवृत्त सैनिक सेंटर प्वाइंट पहुंचे और कैंडल जलाकर संजीव राजा का विरोध किया। तख्ती भी हाथ में लिए थे। मनु वर्मा ने कहा कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति करती है और विधायक एवं उनके समर्थक सेना के जवानों को पीट रहे हैं। कर्नल निशीथ सिंघल नियमानुसार कार्रवाई कर रहे थे। वह सेना के आदमी हैं। नियम के विरुद्ध नहीं जा सकते। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को पालीवाल इंटर कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम में यह मुद्दा उठेगा। उसमें पूरे जिले के पूर्व सैनिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में फ्लाइट इंजी. वीके गुप्ता, सूबेदार मेजर बी सिंह, कैप्टन आरपी पचौरी, कैप्टन हरपाल सिंह, ओपी आर्या, आसीन खान, ध्यानपाल सिंह, उल्फत सिंह चौहान आदि मौजूद थे। भाजपा विधायक संजीव राजा अपने पक्ष पर कायम है। उनका कहना है कि कर्नल निशीथ का व्यवहार सेना के कर्नल जैसा नहीं था। पुलिसिया व्यवहार कर रहे थे। उनके कार्यों की जांच कराएंगे। कल पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed