दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं शमशान घाट पर जिंदा जलाने के विरोध में बुधवार को सराय कावा तुर्कमान गेट से देहलीगेट तक कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने घटना के चारों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। देश में महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हम केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए व फांसी की सजा दिलाई जाए। परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, सरकारी नौकरी व एक मकान दिलाया जाए। इस मौके पर आशीष कुमार, नीरज, राजू पासवान, शिवम धूरी, रुबिन खान, विशाल माहौर, मोहन वाल्मीकि, दिनेश कुमार, विशाल वाल्मीकि, दीपक कुमार, संदीप कुमार, अजय वाल्मीकि, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।