Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cables being laid by digging up roads during the peak wedding season; businesses affected.

Aligarh News: सहालग के समय सड़क खोद डाल रहे केबल, कारोबार पर पड़ा असर

Tue, 24 Nov 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 24 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Cables being laid by digging up roads during the peak wedding season; businesses affected.
रेलवे रोड पर अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए खोदी गई सड़क।  - फोटो : samvad
सहालग के समय सीएम ग्रिड योजना के तहत रेलवे रोड पर सड़क की खोदाई कर अंडरग्राउंड केबल डालने का काम कारोबारियों के लिए मुसीबत बन गई है। दुकानदारों के अनुसार इस मार्ग पर निर्माण आदि कार्य के चलते शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने के लिए दुकानों पर आने से ग्राहक बच रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। दुकानदारों का कहना है कि पहले ही कई महीनों से विकास कार्यों के कारण कारोबार प्रभावित रहा। अब केबल डालने के काम ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, सड़क पर जगह-जगह खोदाई होने और निर्माण सामग्री पड़े होने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना आसान नहीं रह गया है। लोग अपने वाहन से बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पैदल आने वाले लोगों को भी रास्ता तलाशना पड़ता है। खोदाई वाले हिस्सों के आसपास जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इससे ग्राहकों को परेशानी के साथ रोजाना का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार पर पड़ रही दोहरी मार
सहालग का समय कारोबार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते-चप्पल सहित अन्य सामान की खरीदारी के लिए ग्राहक बाजार आते हैं लेकिन रेलवे रोड पर चल रहे कार्य के चलते ग्राहकों की कमी है। जिन ग्राहकों को थोड़ी देर में खरीदारी कर लौटना होता है, वे रास्ते की परेशानी देखकर दूसरे बाजारों का रुख कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों का सवाल है कि बिजली के खंभों को हटाने के लिए अंडरग्राउंड केबल डालना जरूरी था तो इसे छह माह पहले ही क्यों नहीं पूरा कराया गया ? सहालग के दौरान काम शुरू करने से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है।

बोले कारोबारी ....
-रेलवे रोड पर अच्छी भली सड़क के स्थान पर गड्ढे करा दिए गए। फिर इंटरलाकिंग व सीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया। अब अंडरग्राउंड केबल डाली जा रही है। मेयर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नुकसान हो रहा है। -पवन कौशल
-नवंबर-दिसंबर का समय शादी-विवाह की खरीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस दौरान बाजारों में अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। लेकिन रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य ने व्यापारियों की उम्मीदों को झटका दिया है। -विवेक शर्मा
-अंडरग्राउंड केबल डालने का काम पहले ही पूरा करा लिया जाता तो आज यह स्थिति नहीं बनती। छह महीने बाद सहालग के दौरान काम शुरू करने से व्यापारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। -असीम जैन
शहर के विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन योजना बनाते समय बाजार और व्यापारियों की सहूलियत का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। रेलवे रोड पर निर्माण तेजी से पूरा कराया जाए। चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाए। -मोहम्मद आरिफ


रेलवे रोड पर मालगोदाम से लेकर अप्सरा सिनेमा तक व हाथी पुल पर डिवाइडर के बीच बिजली की अंडरग्राउंड केबल डालने के कार्य के लिए शासन से पिछले सप्ताह ही अनुमोदन मिला। इसके बाद अंडरग्राउंड केबल डालने का काम शुरू कराया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि कार्य जल्द से जल्द से पूरा कराया जाए। -प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed