फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CAA

भड़काऊ बयान देने पर अशोक पंडेय पर मुकदमा

Wed, 04 Mar 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
CAA
सीएए और एनआरसी के विरोध में शहर में हुए बवाल को लेकर उपद्रवियों को प्रोत्साहन देने का आरोप प्रशासन पर लगाने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय के खिलाफ थाना गांधी पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अशोक पांडेय ने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन उपद्रवियों को प्रोत्साहित कर रहा है। आरोप लगाया था कि प्रशासन बवाल में घायल एक पक्ष के लोगों की कोई मदद नहीं कर रहा है। जबकि गोली चलाने के आरोपी की आर्थिक मदद कर रहा है। इसके चलते थाना गांधी पार्क के उप निरीक्षक संजीव कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल पर वीडियो देखा। इसमें अशोक कुमार पांडेय पुत्र केशव दयाल पांडेय निवासी बी दास कंपाउंड गांधी पार्क द्वारा एनआरसी के संबंध में एक समुदाय के प्रति भड़काऊ बातें कही हैं। इस वीडियो से एक समुदाय के प्रति वैमनस्य, घृणा, अराजकता की भावना पैदा हो रही है। इससे दोनों समुदायों के प्रति सौहार्द की भावना पर भी असर पड़ रहा है। यह कृत्य धारा 153 की हद तक पहुंचता है। इसी के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed