फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman jumped in front of train, died

कर्ज से तंग हापुड़ के व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Businessman jumped in front of train, died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर सीमा रेल फाटक के पास बृहस्पतिवार रात दो बजे हापुड़ के एक कपड़ा व्यापारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। व्यापारी कर्ज को लेकर परेशान था। इस बात की तस्दीक उसकी जेब में मिले सुसाइड नोट से हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात दो बजे एक रिक्शा चालक ने पुलिस को यह सूचना दी कि सीमा रेल फाटक के पास किसी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो क्षत विक्षत शव पड़ा था। जेब में मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हापुड़ के हाफीजपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरपुर निवासी कपड़ा व्यापारी महेंद्र सिंह (55) पुत्र खेमचंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


मोबाइल पर बातचीत में परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। इसके बाद न तो दुकान पहुंचे और न शाम तक घर लौटे। तभी से परिजन हापुड़ व आसपास उन्हें तलाश रहे थे। इधर, रात में यह खबर घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर परिजन तड़के यहां पहुंच गए और दोपहर में पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं के बाद शव को अपने साथ ले गए। परिवार में चार बच्चे और पत्नी संतोष हैं। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार परिवार ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।


सुसाइड में लिखा कर्ज से परेशान होने का दर्द
इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार महेंद्र के शव की तलाशी में मिले सुसाइड नोट में कर्ज होने का उल्लेख था। उसमें लिखा था कि लॉकडाउन में दुकान बंद रही है। इसके चलते कर्ज काफी हो गया था। इसी कर्ज की वजह से परेशान होकर आत्महत्या का निर्णय लिया है। इसके लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed